home page

सोने चांदी के रेट में गिरावट का दौर जारी, इस रेट पर पहुंचे सोने चांदी के रेट

 | 
The decline in the rates of gold and silver continues, the rates of gold and silver have reached this rate
mahendra india news, new delhi

पिछले कई दिनों से सोने चांदी के रेट को लेकर चर्चा में हैं। सोमवार को सप्ताहे के प्रथम दिन सोने और चांदी के रेट में गिरावट आई है। आपको बता दें कि सोमवार को बाजार खुलते ही सोना 1,800 रुपये से अधिक सस्ता हो गया जबकि चांदी के रेट में पांच हजार रुपये से अधिक गिरावट आई।

बता दें कि 2 अप्रैल की डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 158466 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था और आज यह 1,57,347 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 1,811 रुपये की गिरावट के साथ 1,56,655 रुपये पर आ गया। सुबह 9.38 बजे यह 1,143 रुपये की गिरावट के साथ 1,57,323 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

वहीं आपको बता दें कि पांच मई की डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,59,435 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी और आज 2,55,101 रुपये पर खुली। शुरूआती कारोबार में यह 5,068 रुपये की गिरावट के साथ 2,54,367 रुपये पर आ गई। सुबह 9.45 बजे यह 3095 रुपये यानी 1.19 फीसदी गिरावट के साथ 2,56,340 रुपये पर ट्रेड कर रही थी।

WhatsApp Group Join Now