home page

सिरसा में पेयजल की बर्बादी पर विभाग सख़्त, अत्यधिक पानी बर्बाद करने पर मौके पर ही नोटिस जारी

 | 
news
mahendra india news, new delhi

 गर्मी के मौसम में बढ़ती जल संकट की स्थिति को देखते हुए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) ने पानी की बर्बादी रोकने के लिए सख्त रुख अपनाया है। विभाग व जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन (WSSO) की संयुक्त टीम द्वारा सिरसा शहर में विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान टीम ने शहर में पानी की बर्बादी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। भैंस डेयरी फार्म द्वारा अत्यधिक पानी बर्बाद करने पर मौके पर ही नोटिस जारी किया गया और संचालकों को पानी के समुचित उपयोग के बारे में जागरूक किया गया।

इसके साथ ही उन घरों को भी नोटिस दिए गए जिन्होंने अवैध रूप से PHED विभाग के पेयजल से बागवानी का कार्य किया हुआ था। विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी कि पेयजल का उपयोग केवल घरेलू कार्यों के लिए किया जाए, बागवानी या अन्य व्यावसायिक कार्यों के लिए नहीं।

इस मौके पर WSSO से जिला सलाहकार राकेश सोगलान, बीआरसी राजेश कुमार, बलदेव राज, सीता राम व प्रेम सहारन मौजूद रहे। टीम ने शहरवासियों से अपील की कि वे इस भीषण गर्मी में पानी का सही इस्तेमाल करें और उसे व्यर्थ होने से बचाएं।

विभाग ने सभी नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि जल संरक्षण में जनभागीदारी बेहद जरूरी है। पानी की बर्बादी करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।