हरियाणा प्रदेश की नायब सरकार का बड़ा फैसला, अब पॉलिटेक्निक कॉलेजों में जर्मन, जापानी और फ्रेंच जैसी विदेशी भाषाएं पढऩे का किया जाएगा कार्य
हरियाण प्रदेश में बहुतकनीकी कॉलेज खोले गये हैं। अब प्रदेश सरकार तकनीकी शिक्षा को वैश्विक स्तर से जोडऩे की दिशा में बड़ा निर्णय लेते हुए इस शैक्षणिक सत्र से पालिटेक्निक संस्थानों में विदेशी भाषाओं की पढ़ाई शुरू करने की योजना बनाई गई है।
जिससे हरियाणा के युवाओं विदेशों में करियर के नए अवसर मिल सके। इसी को लेकर पॉलिटेक्निक कॉलेजों में जर्मन, जापानी, कोरियन और फ्रेंच जैसी अंतरराष्ट्रीय भाषाएं पढ़ाई जाएंगी, ताकि युवा विदेशी कंपनियों और इंडस्ट्री की जरूरतों के अनुरूप स्वयं को तैयार कर सकें।
जानकारी के अनुसार इस स्कीम के तहत हरियाणा के 39 पालिटेक्निक संस्थानों और 11 सोसायटी संस्थानों में विदेशी भाषा कोर्स संचालित किए जाएंगे। कॉलेज में 30 सीटों से लेकर 60 सीटें निर्धारित की गई हैं, जिससे बड़ी संख्या में छात्रों को इसका फायदा मिलेगा।
हरियाणा सरकार का टारगेट युवाओं को केवल तकनीकी डिग्री तक सीमित न रखकर उन्हें अंतरराष्ट्रीय रोजगार बाजार के लिए भी सक्षम बनाना है। विशेषज्ञों का मानना है कि तकनीकी शिक्षा के साथ विदेशी भाषाओं का ज्ञान युवाओं की रोजगार क्षमता को कई गुना बढ़ाएगा। अब हरियाणा के युवा स्थानीय सीमाओं से आगे बढक़र ग्लोबल मंच पर अपनी प्रतिभा साबित कर सकेंगे।
