home page

दीक्षा पोर्टल में प्रदेशभर में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली डाइट टीम को किया सम्मानित

 | 
The DIET team, which secured the third position in the state on the Diksha portal, was honored

 डीईईओ सिरसा एवं डाइट प्राचार्या ने नए सत्र को लेकर डाइट स्टाफ के साथ की बैठक
सिरसा। डीईईओ सिरसा एवं डाइट प्राचार्या डॉ. विजय लक्ष्मी की अध्यक्षता में नए शैक्षणिक सत्र के सफल संचालन को लेकर डाइट स्टाफ सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी सत्र की योजनाओं को सुव्यवस्थित करना, शिक्षण-प्रशिक्षण गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाना तथा संस्थान की कार्यप्रणाली को सुदृढ़ करना रहा।

डाइट प्रवक्ता डॉ. विनोद भट्टू ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक की शुरूआत में प्लानिंग एंड मैनेजमेंट विंग प्रभारी डॉ. राकेश मोहन ने डाइट की सभी विंग प्रभारियों, प्रवक्ता सदस्यों एवं स्टाफ सदस्यों को नए सत्र की रूपरेखा से अवगत करवाया। प्राचार्या डॉ. विजय लक्ष्मी ने इसे एक नए अवसर के रूप में लेते हुए सभी को अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

बैठक में डाइट प्रभारी सुरेंद्र सिंह नूनिया ने छात्र-शिक्षक संवाद को मजबूत करने और डिजिटल माध्यमों के उपयोग को बढ़ाने पर बल दिया। विषय विशेषज्ञ डॉ.दलीप सिंह गोदारा ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में शिक्षकों की अह्म भूमिका पर प्रकाश डाला, जबकि आईएफआईसी विंग प्रभारी चंद्र प्रकाश शर्मा ने प्रशिक्षण कार्यक्रमों के समयबद्ध क्रियान्वयन एवं नवाचारों को शामिल करने पर जोर दिया।

WhatsApp Group Join Now

इस दौरान प्रवक्ता डॉ.राजेश खुराना ने दीक्षा पोर्टल पर एमआईपी सबमिशन में सिरसा टीम द्वारा प्रदेशभर में तृतीय स्थान प्राप्त करने की उपलब्धि साझा की, जिसके लिए कार्यक्रम समन्वयक संदीप कुमार, ईटी विंग प्रभारी डॉ. मनोज पुरी एवं प्रवक्ता सतपाल सिंह को प्राचार्या द्वारा सम्मानित किया गया। बैठक में जिला एफएलएन कोआॅर्डिनेटर डॉ. कपिल देव एवं प्रवक्ता नरेश नरूला ने विद्यालय स्तर पर एफएलएन कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की।

अंत में सभी सदस्यों ने नए सत्र को सफल बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस मौके पर सीएमडीए विंग प्रभारी डॉ. सतबीर सिंह न्योल, सदस्य सूरज दुग्गल, डीआरयू विंग प्रभारी डॉ. अनिल चावला, सह प्रभारी डॉ. अनिल बिश्नोई, सदस्य पवन कनोजिया, लिपिक, देवीलाल, सुनील कुमार, सुमित कुमार, सुभाष चंद्र, बलविंद्र सानिवाल एवं सज्जन फौजी उपस्थित रहे।