home page

डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन ने बैठक में की अनेक मुद्दों पर चर्चा

   
The Diploma Engineers Association discussed several issues during the meeting.
 | 
The Diploma Engineers Association discussed several issues during the meeting.


सिरसा। डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन सिरसा जिला के जे.ई. की मीटिंग बी एंड आर रेस्ट हाउस में हुई। जेई इंजी. रमेश वर्तिया ने बताया कि मीटिंग की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष देव करण ने की। मीटिंग में नौकरी के दौरान आने वाली समस्याओं, कुछ विभागीय मुद्दों के बारे में चर्चा की गई। अध्यक्ष देवकरण ने बताया कि अलग-अलग विभागों के पुरानी पेंशन सहित अनेक ज्वलंत मुद्दे हैं, जिनपर सभी ने विस्तार से चर्चा की।

उन्होंने बताया कि आगामी मीटिंग 24 जून को होगी, जिसमें आगामी संघर्ष की रूपरेखा बनाई जाएगी। इस मौके पर उपाध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष विकास सहारण, ब्रांच सचिव पीएचईडी सुशील शर्मा, ब्रांच सचिव बी एंड आर नितीश जे.ई सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।