home page

हरियाणा के गायक मासूम शर्मा और पूर्व सरपंच के बीच विवाद खत्म; गायक ने फोन कर ये कहा

 | 
हरियाणा के गायक मासूम शर्मा
mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश के अंदर जींद जिला के मुआना गांव के पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा व हरियाणावीं गायक मासूम शर्मा के बीच विवाद खत्म हो गया है। पूर्व सरपंच को स्टेज से उतारने को लेकर गायकार मासूम शर्मा के साथ हुए विवाद का शनिवार को पटाक्षेप हो गया। जानकारी के अनुसार पता चला है कि पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा ने कहा कि मासूम ने फोन पर माफी मांग ली है।

दोनों के बीच अब यह विवाद खत्म हो गया है। गायक मासूम शर्मा ने यह भी कहा कि वह आकर उनसे मिलेगा। राजेंद्र शर्मा ने कहा कि शनिवार को मुआना में स्वजन के लोग एकत्रित हुए थे। गायक मासूम के भाई और धरमू ने तो पहले ही माफी मांग ली थी।

जानकारी के अनुसार पता चला है कि मासूम शर्मा ने मोबाइल फोन पर बात की और माफी मांगते हुए कहा कि यह उसकी गलती थी। वह जल्द ही पूर्व सरपंच से आकर मिलेगा। पूर्व सरपंच राजेंद्र ने कहा कि परिवार के लोगों के कहने पर समझौता करना पड़ा।


 उन्होंने सरपंच एसोसिएशन के अध्यक्ष से भी बातचीत कर ली है और समझौता होने की बात बताई है। सरपंच एसोसिएशन ने भी कहा कि यह आपका परिवार का मामला था।