home page

श्रीमत सिटी सेंटर के दिवाली मेले में उमड़ा जनसैलाब, पंजाबी गायिका सुखजीत कौर ने बांधा समां

 | 
The Diwali fair at Shrimat City Centre drew a huge crowd, with Punjabi singer Sukhjeet Kaur enthralling the audience

mahendra india news, new delhi
श्रीमत टेक्सवर्थ की ओर से नए आयाम स्थापित किए गए हैं। संस्थान की ओर से आयोजित दिवाली मेले की मेहमाननवाजी से लोग बाग-बाग है। ऐसा पहली बार हुआ है, जब इतने बड़े स्तर पर दिवाली मेले का आयोजन किया गया है। करीब 125 बहुमंजिला कमर्शियल-कम-रेजिडेंसियल मार्केट को विद्युत आधारित लड़िय़ों से सजाया गया है। पूरी मार्केट की भव्यता देखने योग्य है। लोग परिवार के साथ इस शॉपिंग स्ट्रीट में पहुंच रहे हैं। मेले का समय हालांकि सायं 5 बजे से 10 बजे तक है, लेकिन लोग रात 11 बजे तक डटे रहते हैं।

श्रीमत सिटी सेंटर की ओर से आयोजित इस मेले में सर्वाधिक मस्ती बच्चों द्वारा की गई। बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार की गेम रखी गई है, जिसके लिए वे कतारबद्ध दिखाई पड़ते है। डक और गोरिल्ला बच्चों के बीच रहकर मस्ती कर रहे हैं। महिलाओं की शॉपिंग के लिए करीब पांच दर्जन स्टॉल लगी है, जबकि फूड स्टॉल पर लाइन टूटने का नाम नहीं ले रही। किफायती दरों पर मिलने वाले व्यंजनों का लाभ लेने के लिए लोग उमड़ रहे हैं। शुक्रवार को पंजाबी लोक गायिका सुखजीत कौर ने समां बांध दिया। उन्होंने लोगों की फरमाइश पर एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किए।

इस दौरान दिवाली मेले में आने वालों के लिए फ्री लक्की ड्रॉ निकाला गया, जिसके प्रथम विजेता राव्या, द्वितीय सरोज व तृतीय वरूण रहे। विजेताओं को माइक्रोओवन-कम-एयर प्यूरिफायर, गारमेंट स्टिमर व जूसर-मिक्सर ग्राइंडर ईनाम में दिए गए। श्रीमत टेक्सवर्थ के डायरेक्टर संजीव जैन एडवोकेट, माधव जैन ने सिरसावासियों के अपार समर्थन व सहयोग के लिए आभार जताया है।

WhatsApp Group Join Now