home page

सरपंच के नेतृत्व में भाजपा जिलाध्यक्ष से मिलने पहुंचे एचकेआरएन से हटाए कर्मचारी

 | 
The employees removed from HKRN reached to meet the BJP District President under the leadership of Bajekan Sarpanch

ग्रामीण रोजगार कौशल विकास निगम से हटाए गए कर्मचारियों ने बाजेकां गांव के सरपंच प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह कंग के नेतृत्व में सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष यतिंद्र सिंह एडवोकेट से मिला। भाजपा जिलाध्यक्ष ने एचकेआरएन कर्मचारियों समस्या के  शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।


जानकारी अनुसार, बाजेकां सरपंच राजेंद्र कंग की अगुवाई में एचकेआरएन से हटाए गए दर्जनों कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष यतिंद्र ङ्क्षसह एडवोकेट से मिलने पहुंचा। इस दौरान सरपंच कंग ने बताया कि निगम में कार्यरत अधिकतर कर्मचारी सामान्य व गरीब तबके से जुड़े हुए हैं। रोजगार कौशल के तहत ही इन परिवारों के घर का चूल्हा जल रहा है। भाजप सरकार ने एचकेआरएन के तहत बेरोजगार युवकों को बिना खर्ची-पर्ची के रोजगार मिल रहा है।

लेकिन पिछले दिनों ऐसे कुछ कर्मचारियों को निगम द्वारा हटा दिया गया है, ऐसे में उन परिवारों की आजीविका का साधन भी ठप्प हो गया है। उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष से इस समस्या के शीघ्र समाधान की मांग उठाई, जिस पर जिलाध्यक्ष यतिंद्र सिंह ने उन्हें आश्वसत किया कि समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा। इस दौरान एचकेआरएन कर्मचारी सतबीर ङ्क्षसह, बाजेकां पंच अजय सिंह, राजेश कुमार सहित बड़ी संख्या में एचकेआरएन से हटाए कर्मचारी मौजूद थे।

WhatsApp Group Join Now