पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय ओढ़ा में कक्षा 9 व 11 में प्रवेश के लिए परीक्षा 7 फरवरी को
पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय ओढ़ा में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9 में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 7 फरवरी (शनिवार) को किया जाएगा। यह परीक्षा सिरसा शहर के दो परीक्षा केंद्रों आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सिरसा तथा डीएवी स्कूल, बरनाला रोड, सिरसा में आयोजित होगी।
पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रिंसिपल ललित कालरा ने बताया कि परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्रात:: 10:30 बजे पहुंचना अनिवार्य होगा। परीक्षा का समय सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:45 बजे तक निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड समिति की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं अथवा मोबाइल नंबर 9728181413 पर संपर्क कर प्राप्त कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि कक्षा 9 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन सितंबर माह में आमंत्रित किए गए थे। जिन छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था, वे वर्तमान में सत्र 2025-26 में कक्षा 8 में अध्ययनरत हैं।
कक्षा 11 में प्रवेश के लिए परीक्षा 7 फरवरी को
जवाहर नवोदय विद्यालय ओढ़ा में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 11 में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा का आयोजन 7 फरवरी (शनिवार) को किया जाएगा। यह परीक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय ओढ़ा को ही परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रिंसिपल ललित कालरा ने बताया कि परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड समिति की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, मोबाइल नंबर 9728181413 पर संपर्क कर भी एडमिट कार्ड प्राप्त किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को सुबह 10:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा। परीक्षा का समय सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। उल्लेखनीय है कि इस प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन सितंबर माह में आमंत्रित किए गए थे। जिन छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है, वे वर्तमान में सत्र 2025-26 में कक्षा 10 में अध्ययनरत हैं।
