home page

श्री गणेश रघुनाथ मंदिर का 22 जुलाई को मनाया जाएगा स्थापना दिवस

 | 
The foundation day of the Shri Ganesh Raghunath Temple will be celebrated on July 22

mahendra india news, new delhi
 सिरसा के कंगनपुर रोड स्थित श्री गणेश रघुनाथ मंदिर का 25वां वार्षिक स्थापना दिवस 22 जुलाई को धूमधाम से मनाया जाएगा। स्थापना दिवस को लेकर मंदिर कमेटी की ओर से तैयारियां आरंभ की जा चुकी हैं। श्री गणेश धर्मार्थ न्यास द्वारा संचालित मंदिर के स्थापना दिवस पर प्रात: 8 बजे हवन होगा।

उसके बाद 10 बजे से भंडारा आरंभ होगा। न्यास के संस्थापक वैद्य महावीर प्रसाद ने बताया कि स्थापना दिवस पर हर साल मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम होते हैं। उसी कड़ी में इस बार भी 22 जुलाई को अनेक कार्र्यक्रम होंगे। वैदिक हवन, विशेष पूजन एवं आरती, भजन एवं धार्मिक कार्यक्रम, संतों के प्रवचन तथा भंडारा होगा। उन्होंने सभी धर्मप्रेमियों से आह्वान किया है कि वे निर्धारित तिथि व समय पर पहुंचकर धार्मिक लाभ उठाए व प्रसाद ग्रहण करें।