डेरा सच्चा सौदा के समीप गांव नेजिया खेड़ा में होगा श्री सांवरिया गौशाला का नींव पत्थर, ग्रामीणों ने बनाई कमेटी
डेरा सच्चा सौदा के समीप नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव नेजिया खेड़ा में श्री सांवरिया गौशाला सेवा समिति के द्वारा श्री सांवरिया गौशाला का नींव पत्थर रखा जाएगा। गोशाला के निर्माण को लेकर गांव के लोगों ने कमेटी का गठन किया है। जिससे गोशाला का निर्माण जल्द से जल्द किया जा सके।
14 मई को रखा जाएगा नींव पत्थर
श्री सांवरिया गौशाला सेवा समिति के सदस्य ने बताया कि श्री सांवरिया गोशाला का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए ग्राम पंचायत ने 5 एकड़ भूमि उपलब्ध करवाई है।
गांव में बनने वाली भव्य गौशाला के लिए सभी का सहयोग लिया जाएगा। जिससे गौशाला में गोवंश की अच्छी सेवा की जा सके। उन्होंने बताया कि गौशाला का 14 मई को नींव पत्थर रखा जाएगा। इस दिन सुबह 9:15 बजे भूमि पूजन किया जाएगा। इसके बाद सुबह 10:15 बजे हवन यज्ञ किया जाएगा। इसके बाद सुबह 11.15 बजे प्रसाद वितरण किया जाएगा।
