home page

नवनियुक्त कार्यकारिणी पदाधिकारियों को महासभा ने सौंपे नियुक्ति पत्र


The General Assembly handed over appointment letters to the newly appointed executive office bearers
 | 
 The General Assembly handed over appointment letters to the newly appointed executive office bearers

mahendra india news, new delhi
सिरसा। श्री अखिल भारत वर्षीय दाहिमा (दाधीच) ब्राह्मण महासभा हरियाणा प्रांत की ननियुक्त कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के सम्मान में अग्रोहा में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा प्रान्त के अध्यक्ष सुभाष दाहिमा ने की। बैठक में प्रान्तीय कार्यकारिणी के सभी सम्मानित पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

सर्वप्रथम महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री मनमोहन दाधीच की माताजी के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभी ने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दु:ख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। इसके बाद अध्यक्ष सुभाष दाहिमा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों हुनामल दाधीचआदमपुर, राकेश दाधीच शहीदांवाली, त्रिलोक दाधीच हिसार, सुशील दड़बा, रामकुमार दाधीच चंडीगढ़, देवाशीष दाधीच चंडीगढ़, गणेश प्रिय दाधीच, कृष्ण दाधीच हिसार, पवन दाधीच हिसार आरके दाधीच को नियुक्ति-पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी।

बैठक के उपरांत बजरंग लाल एवं रमेश दाधीच (नंगथला) द्वारा सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया। बजरंग लाल व रमेश शर्मा ने महासभा के अध्यक्ष सुभाष दाहिमा व सिरसा जिलाध्यक्ष रघुवीर शर्मा को अपने प्रतिष्ठान पर ठाकुर जी का स्वरूप भेंट कर सम्मानित किया। सभी ने संकल्प लिया कि संगठन की गरिमा, समाज की एकता एवं दाहिमा (दाधीच) समाज के सर्वांगीण उत्थान के लिए पूर्ण समर्पण, निष्ठा एवं सहयोग के साथ निरंतर कार्य करते रहेंगे। इस मौके पर नंगथला से बजरंग लाल, रमेश शर्मा, हंसराज शर्मा, विकास शर्मा, मुकेश शर्मा और मोहित शर्मा (दाधीच परिवार नंगथला) सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।

WhatsApp Group Join Now