home page

ऐलनाबाद विधायक भरत सिंह बेनीवाल व सिरसा विधायक गोकुल सेतिया को सरकार द्वारा पुरानी पेंशन बहाली हेतु ज्ञापन सौंपा

 | 
The government submitted a memorandum to Ellenabad MLA Bharat Singh Beniwal and Sirsa MLA Gokul Setia for the restoration of the old pension

 पेंशन बहाली संघर्ष समिति हरियाणा के आह्वान पर सिरसा जिला प्रधान भाई राजकुमार एवं खंड सिरसा प्रधान भाई देवेंद्र कुमार , खंड चोपटा उप प्रधान भाई हितेश कुमार,खंड ऐलनाबाद कार्यकारी अध्यक्ष भाई सरताज सिंह, जिला कोषाअध्यक्ष भाई रणजीत सिंह,जिला सह सचिव भाई अरुण कुमार,भाई सतपाल, पेंशन बहाली संघर्ष समिति खंड अध्यक्ष बड़ागुढ़ा भाई राजपाल जी खंड अध्यक्ष रनिया भाई दलजीत जी एवं उनकी मेहनती कार्यकारिणी के अग्रणी नेतृत्व में सिरसा विधायक श्री गोकुल सेतिया जी को एवं ऐलनाबाद विधायक चौधरी भरत सिंह बेनीवाल को सरकार द्वारा पुरानी पेंशन बहाली हेतु ज्ञापन सौंपा गया।

ऐलनाबाद विधायक चौधरी भरत सिंह जी,सिरसा विधायक श्री गोकुल सेतिया जी ने एनपीएस कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाली की मांग का समर्थन किया तथा इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाने का पूर्ण आश्वासन दिया।  बिजली विभाग के सिरसा सर्कल के अग्रणी नेता भाई सतेंद्र मोंगा, भाई श्यामलाल ,भाई विजय कुमार,भाई सुरेंद्र कुमार, एमपीएचडब्ल्यू विभाग से भाई राजेश कुमार स्वास्थ्य विभाग से भाई राजकुमार एवं उनके संगठन के क्रांतिकारी योद्धा,वरिष्ठ साथी भाई सुरेंद्र नागर जी,

डॉक्टर हेमाराम जी तथा आयुष विभाग से संघर्षशील साथी, हरियाणा रोडवेज से भाई सुरेंद्र स्वामी जी के साथ भाई हेमंत पारीक, पीडब्ल्यूडी विभाग से भाई सतीश कुमार जी,कृषि विभाग से भाई साहिल बागड़ी, हसला से विनोद सेतिया जी एवं उनके साथ आए संस्कृत प्रवक्ता साथी, सिरसा आईटीआई से भाई मांगेराम के नेतृत्व में भाई सोनी जी अपने साथियों के साथ उपस्थित रहे । जिला महिला विंग इंचार्ज बहन सुनीता मकानी, बहन सुमन रानी,। जिला डी पी ई संगठन अध्यक्षभाई राजेश कुमार एवं उनके साथी नरेंद्र कुमार, , भाई कमल जी, राजकुमार शर्मा,  हरपाल मेहता, दलजीत सिंह,गौरव वधवा, अनिल कुमार,  सहित बड़ी संख्या में संघर्षशील साथियों ने बहुत उत्साह से अपनी पुरानी पेंशन बहाली की मांग को बुलंद किया।

WhatsApp Group Join Now