गांव बरासरी की ग्राम पंचायत ने ग्राम सभा की बैठक में भीख व चंदा मांगने वालों पर लगाया प्रतिबंध, ये भी लिए फैसलें
mahendra india news, new delhi
नाथूसरी चौपटा के गांव बरासरी की ग्राम पंचायत ने ग्राम सभा की बैठक में अहम फैसलें लिए हैं। जिसके लिए ग्राम पंचायत ने प्रस्ताव भी तैयार किया है। ग्राम सभा की बैठक में गांव में बाहरी भीख मांगने वाले या चंदा एकत्रित करने व अनाज व अन्य सामग्री मांगने वालों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया है।
इसी के साथ ही गोशाला, मंदिर में व्यक्तिगत रूप से अपनी इच्छानुसार दान कर सकते हैं। किसी भी व्यक्तिगत रूप से पाबंदी नहीं है। वहीं कोई भी धार्मिक संस्था जिसके साथ गांव का कोई भी व्यक्ति हो वह व्यक्तिगत रूप से अपनी मर्जी से कोई दान कर सकते हैं।
नशे के खिलाफ एकजुट
इसी के साथ ही ग्राम सभा की बैठक में ग्रामीणों ने नशे के खिलाफ एकजुट होने का फैसला लिया। ग्रामीणों की उपस्थिति में फैसला लिया गया कि गांव में कोई नशा बेचता है, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए गांव में कमेटी बनाने का भी फैसला लिया गया। कमेटी द्वारा नशा बेचने वालों पर ध्यान रखेगी। वहीं युवाओं को समय समय पर नशा न करने के लिए जागरूक करेगी। इसके लिए समय समय पर खेलकूद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर गांव के सरपंच अमर सिंह, सुरेंद्र सिंह, हनुमान, संदीप कुमार, धर्मपाल, पंच सुदेश, संतोष, संजय कुमार व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
गांव में ग्राम सभा की बैठक में अहम फैसलें लिए हैं। ग्राम सभा की बैठक में गांव में बाहरी भीख मांगने वाले या चंदा एकत्रित करने, अनाज व अन्य सामग्री मांगने वालों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया है। इसी के साथ ही नशा बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ताकि युवाओं को नशे से बचाया जा सके।
अमर सिंह रोज, सरपंच, गांव बरासरी
