home page

सिरसा में धूमधाम से निकाली विश्व सम्राट श्री बालाजी महाराज की भव्य एवं अद्भुत शोभायात्रा, मुख्य यजमान गोबिंद कांडा ने की ज्योति प्रज्जवलित

 | 
The grand and amazing procession of Vishwa Samrat Shri Balaji Maharaj was taken out with great pomp in Sirsa, the main host Gobind Kanda lit the lamp

mahendra india news, new delhi
 श्रीराम नाम प्रभात चेरिटेबल ट्रस्ट सिरसा (श्री सालासर धाम मंदिर सिरसा ) की ओर से आयोजित श्री हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मंगलवार को विश्व सम्राट श्री बालाजी महाराज की भव्य एवं अदभुत शोभायात्रा का आयोजन किया गया। मंगलवार को मंगलगान के साथ चार दिवसीय श्री हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम का आरंभ हुआ। पहले दिन सिरसा में विश्व सम्राट श्री बालाजी महाराज की भव्य एवं अद्भुत शोभायात्रा का आयोजन किया गया।

The grand and amazing procession of Vishwa Samrat Shri Balaji Maharaj was taken out with great pomp in Sirsa, the main host Gobind Kanda lit the lamp

इस शोभायात्रा का शुभारंभ बेगू रोड स्थित महाराजा अग्रसेन स्कूल परिसर से हुआ। जहां पर श्री बालाजी महाराज के दरबार में मुख्य यजमान गोबिंद कांडा ने शीश नवाया। उन्होंने ज्योति प्रज्जवलित करते हुए पूजा अर्चना की। पंडित जलराम शर्मा ने विधिवत रूप से पूजा संपन्न करवाई।  पूर्व गृहराज्यमंत्री गोपाल कांडा के अनुज श्री बाबा तारा जी कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा ने बतौर मुख्य यजमान ज्योति प्रज्जवलित कर व पूजा अर्चना करते हुए धर्मध्वजा दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया। 

रजतमयी छत्र का पूजन महाराजा अग्रसेन चेरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान अनिल गनेरीवाला ने किया, जबकि रथ पूजन उपप्रधान भीम सर्राफ द्वारा सम्पन्न हुआ। रजतमयी ध्वजा पूजन कुंज बिहारी रातुसरिया व सुनील सर्राफ की उपस्थिति में किया गया। शोभायात्रा में बालाजी महाराज का दिव्य रथ आकर्षण का केंद्र रहा। विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियां, शहनाई वादन, रास नृत्य, पुष्प वर्षा और भव्य आतिशबाजी ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। अनेक श्रद्धालु नंगे पैर धर्म ध्वजा लेकर शोभायात्रा में शामिल हुए ।

WhatsApp Group Join Now

news

इसके बाद गोबिंद कांडा ने  श्रद्धालुओं को ध्वजा प्रदान की। इस दौरान गोबिंद कांडा ने कहा कि सिरसा धर्मनगरी है और यहां पर सभी धर्मों के लोग मिल-जुलकर त्योहार मनाते हैं। कांडा ने कहा कि धर्मनगरी सिरसा धार्मिक आयोजनों में सर्वोपरि है यह हमारा सौभाग्य है। ऐसे पावन मौके हम सभी को एक-दूसरे से जोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि देश में धार्मिक कार्यक्रमों लंगर भंडारों में शिरकत करने और प्राकृतिक आपदाओं के समय सहायता करने की ओर युवा वर्ग का रुझान बढ़ता जा रहा है। यह धर्मनगरी सिरसा के लिए सौभाग्य की बात है कि यहां अधिकांश धार्मिक आयोजन युवा वर्गद्वारा करवाये जा रहे हैं। 

The grand and amazing procession of Vishwa Samrat Shri Balaji Maharaj was taken out with great pomp in Sirsa, the main host Gobind Kanda lit the lamp

कांडा ने कहा कि राम भक्त हनुमान जी के जीवन से हमें आदर्श भक्त की पहचान होती है। उन्होंने सभी भक्तो श्री हनुमान जन्मोत्सव व महावीर जयंती की बधाई ओर शुभकामनाएं दी। इस शोभायात्रा में अनेक देवी देवताओंं की झांकियां शामिल थी। अनेक बैंड बाजा पार्टी भजन की धुन बजा रहे थे। श्रद्धालु झूमते गाते हुए आगे बढ़ रहे थे। जगह जगह पर देवी देवताओं की झांकियों पर पुष्प वर्षा की गई।  श्री बालाजी के दरबार के समक्ष शीश नवाने के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। महाराजा अग्रसेन स्कूल से शुरू हुई यह शोभायात्रा विभिन्न मार्गो से होती हुई  श्री सालासर मंदिर धाम में जाकर संपन्न होगी। 

जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने शिरकत की। शोभायात्रा के दौरान जयश्री राम, जय हनुमान, जय बालाजी के जयघोष ने पूरा आसमान गूंजा दिया। हजारों महिला और पुरूष श्रद्धालु  हाथों में धर्म ध्वजा लिए  शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा में भक्ति की ऐसी गंगा बहती रही थी जिसमें श्रद्धालु  भक्तिरस में डूबकी लगाते रहें।  इस शोभा यात्रा  के दौरान प्रस्तुत की गई झांकियां और कलाकारों द्वारा किए गए नृत्य ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। सिरसा  में जगह जगह पर शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा की गई। विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने जगह जगह पर श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद और जलपान की व्यवस्था की गई थी।  

 शोभा यात्रा की अगुवाई धैर्य कांडा, गोपाल सर्राफ, पदम बंसल, अनिल गानेरीवाला, कृष्ण गुंबर, हेमकांत शर्मा, प्राचार्या जपनीत कौर, उप प्राचार्या  शिवा गुप्ता,  संजय साहुवाला, आशा रानी गनेरीवाला, संजय साहुवाला, लक्ष्मण गुज्जर, विजय यादव, नवधीश गर्ग, पंकज सर्राफ, पंकज गोयल, अंजनी कनोडिया व इंद्रोष गुज्जर आदि  कर रहे थे।