home page

श्रीमत सिटी सेंटर के दिवाली मेले की भव्यता ने जीता शहरवासियों का दिल, पद्मश्री गुरविंद्र सिंह ने की व्यवस्थाओं की सराहना

 | 
The grandeur of the Diwali fair at Shrimat City Center won the hearts of the city's residents; Padma Shri Gurvinder Singh praised the arrangements

mahendra india news, new delhi
श्रीमत सिटी सेंटर SIRSA में आयोजित 10 दिवसीय मेले की चकाचौंध पर SIRSA शहरवासी मोहित हो चुके है। शॉपिंग स्ट्रीट में आने वाले लोग यहां की व्यवस्था से बेहद प्रभावित हुए है। संस्थान की ओर से यहां चार दर्जन से अधिक स्टॉल लगवाई गई है। बच्चों के मनोरंजन के लिए चिल्ड्रन जोन बनाया गया है। मनोरंजन के लिए म्यूजिक का लाइव शो आयोजित किया जा रहा है। फूड जोन में एक से बढ़कर एक व्यंजन परोसे जा रहे है। दिवाली मेले के छठे दिन पद्मश्री अवार्डी स. गुरविंद्र सिंह ने सिटी सेंटर का दौरा किया और यहां की व्यवस्था की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

उन्होंने कहा कि सिरसा में ऐसा भव्य आयोजन आजतक नहीं देखा। जैन परिवार की ओर से जैसी व्यवस्था की गई है, वैसा पहले कभी देखने को नहीं मिला। उन्होंने कहा कि जैन परिवार के प्रयासों से सिरसा भी महानगरीय शहरों के क्लब में शामिल हो गया है। दिवाली मेले का आनंद लेने के लिए भाई कन्हैया आश्रम के बच्चे भी शॉपिंग स्ट्रीट पहुंचे। उन्होंने यहां विभिन्न स्टॉल का अवलोकन किया और चिल्ड्रन जोन में खेलों का आनंद उठाया।

श्रीमत सिटी सेंटर की ओर से इन बच्चों की मेहमाननवाजी की गई। दरअसल, सिटी सेंटर में आयोजित इस दिवाली मेले में आयोजकों की ओर से एंट्री व पार्किंग फ्री रखी गई है। साथ ही सामान की प्रदर्शनी अथवा बिक्री के लिए स्टॉल भी नि:शुल्क उपलब्ध करवाया गया है।  श्रीमत टेक्सवर्थ के डायरेक्टर संजीव जैन एडवोकेट ने दिवाली में आने वालों का आभार जताया।

WhatsApp Group Join Now