गुरु भक्त के जीवन में अज्ञान, अहंकार व विकारों का नाश करते हैं: पूनम भारती
The Guru destroys ignorance, ego, and vices in the life of a devotee: Poonam Bharti
mahendra india news, new delhi
सिरसा। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आध्यात्मिक सत्संग कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा एंव भक्ति भाव के साथ किया गया, जिसमें दिव्य गुरु आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी पूनम भारती ने कहा कि पूर्ण गुरु भक्त के जीवन में अज्ञान, अहंकार व विकारों का नाश करते है। कार्यक्रम का वातावरण भक्ति, ज्ञान एवं गुरु महिमा से ओतप्रोत रहा।
साध्वी जी ने गुरु की महिमा का विस्तारपूर्वक वर्णन करते हुए बताते हैं कि गुरु वह दिव्य सत्ता है, जो जीव को अंधकार से निकालकर ज्ञान के प्रकाश में स्थापित करती है। सनातन परम्परा में गुरु को साक्षात परमात्मा का स्वरूप है। सतगुरु ही वह युक्ति देते हैं जिसके माध्यम से साधक अपने अन्दर परमात्मा का अनुभव करता है।
गुरु ही ब्रह्मा है, जो ज्ञान का सृजन करते हैं। गुरु ही विष्णु है, जो साधक के जीवन का पालन एवं संरक्षण करते हैं। गुरू ही महेश्वर है, जो अज्ञान अहंकार विकारों का नाश करते हैं। कार्यक्रम में कहा कि महापुरुषों का जीवन त्याग, वैराग्य का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन सामुहिक साधना के साथ किया गया।
