home page

हरियाणा कैबिनेट की सीएम नायब सैनी की अध्यक्षता में आज होगी बैठक, नई शिक्षक नीति समेत इन फैसले पर लगेगी मुहर

 | 
news

mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश की मंत्रिपरिषद की आज सोमवार यानि 22 जनू को महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। इस बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगेगी। प्रदेश के सीएम नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में होने वाली इस मीटिंग में माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा तैयार नई शिक्षक नीति को स्वीकृति दी जा सकती है। 

इसी के साथ ही बैठक मेंं विकास परियोजनाओं, भर्ती प्रक्रियाओं, कृषि, उद्योग तथा बुनियादी ढांचा विकास से जुड़े विषय शामिल हैं। इसके अलावा कुछ सेवानिवृत्त अधिकारियों को भी पुनर्नियुक्ति देने के प्रस्ताव पर चर्चा होगी।

इसी के साथ ही विभिन्न विभागों ने भी कुछ नीतियों में संशोधन का प्रस्ताव दिया है, जिस पर चर्चा होगी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक यह मीङ्क्षटग हरियाणा सचिवालय में सुबह 11 बजे होनी थी, लेकिन अचानक से वक्त में बदलाव कर दिया गया है। अब इसके लिए समय सुबह दस बजे कर दिया गया है।

 जिसके लिए सभी मंत्रियों और प्रशासनिक सचिवों को सूचित कर दिया गया है। बैठक में करीबन एक दर्जन प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा।