home page

हरियाणा सरकार मंडियों में धान और बाजरे की खरीद के साथ तत्काल उठान सुनिश्चित करेगी, फसल खरीद में किसानों को किसी स्तर पर परेशानी न हो—मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 | 
news

 mahendra india news, new delhi

हरियाणा सरकार मंडियों में धान और बाजरे की खरीद के साथ तत्काल उठान सुनिश्चित करेगी, फसल खरीद में किसानों को किसी स्तर पर परेशानी न हो—मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

- हरियाणा सरकार मंडियों में धान और बाजरे की खरीद के साथ तत्काल उठान सुनिश्चित करेगी

- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने खरीद प्रक्रिया की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

- खरीद, उठान और भुगतान की पूरी व्यवस्था सुचारू रखने के निर्देश

- हरियाणा में अब तक 5 लाख क्विंटल धान की खरीद

- मंडियों में आवक बढ़ने के साथ उठान की गति भी बढ़ाने के निर्देश

- हरियाणा सरकार किसानों को बाजरे के लिए ₹2,900 प्रति क्विंटल MSP सुनिश्चित करेगी

- बाजरे की सरकारी खरीद ₹2,300 प्रति क्विंटल की दर से होगी

- खुले बाजार में ₹2,300 से अधिक भाव मिलने पर ₹2,900 MSP तक भावान्तर भरपाई

- भावान्तर भरपाई योजना के तहत किसानों को ₹600 प्रति क्विंटल का लाभ

WhatsApp Group Join Now

- बाजरे की खरीद निजी डीलरों के माध्यम से भी जारी

- हर मंडी में खरीद व्यवस्था की निगरानी के लिए HCS स्तर के अधिकारी नियुक्त

- प्रशासनिक सचिव मंडियों का दौरा कर खरीद और उठान व्यवस्था की रिपोर्ट देंगे

- पिछले वर्ष की बची धान को लेकर राइस मिलर्स के लिए विभागीय टीम गठित

- व्यापारियों की सुविधा के लिए ₹2,777 प्रति क्विंटल की राशि निर्धारित