home page

10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान की माननीय प्रधानमंत्री नें की वरचुअल लॉचिंग

 | 
The Honorable Prime Minister virtually launched the mega-campaign for the '10 Crore Drug-Free Pledge

mahendra india news, new delhi
देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के मेडिकल विंग द्वारा आयोजित राष्ट्रव्यापी ==10 करोड़ नशामुक्त प्रतिज्ञा महाअभियान== का वरचुअल शुभारम्भ किया और ऑनलाइन  प्रेरणादायी संबोधन में अपनी  शुभकामनाएँ प्रेषित की। उन्होंने इस अभियान को सामूहिक जन आन्दोलन के रूप में दृढ़ता से आगे बढऩे की  प्रेरणा दी और कहा कि  भारतीय संस्कृति की महान विरासत में नशे को पूरी तरह से खारिज किया गया है, इसलिए हर युवा नशे से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक होकर परिवार, समाज और राष्ट्र हित के प्रति अपने कर्तव्य को गम्भीरता से निभाने का संकल्प ले। विशाल संगठन में सामूहिक तौर पर किया गया आज का संकल्प आने वाले सौ रविवार को प्रभावित करेगा और नशामुक्त जीवन की दिशा में यह एक संकल्प सौ मजबूत कदम साबित होंगे।  

इसी उपलक्ष्य में संस्थान के स्थानीय सेवाकेन्द्र  आनन्द सरोवर में भव्य आयोजन हुआ जिसको प्रधानमंत्री ने लाइव सम्बोधन किया। कार्यक्रम में उड़ीसा के  पूर्व राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल जी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए और कहा कि नशा एक भयंकर व्याधि है जो मानवीय मूल्यों, आन्तरिक प्रतिभाओं और मनुष्यता को समाप्त कर दैहिक विकारों से ग्रस्त कर देती है, इसलिए नशे को जड़ से समाप्त करना ही होगा। उन्होंने यू एन ओ का हवाला देते हुए कहा कि इसे राष्ट्र ही नहीं परन्तु अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर समाप्त करना चाहिए। भारतीय संस्कृति के मूल्य यहां के हर नागरिक में विद्यमान है जिनकी शक्ति के प्रयोग से यह कार्य सहज ही सम्पन्न किया जा सकता है।  उन्होंने अपने वक्तव्य में भारत के महान ग्रंथ रामायण, गीता तथा विद्वान आचार्यों की वाणी का विवरण देते सभा में उपस्थित युवाओं तथा विशाल जन समूह को ईश्वरीय अंश होने का बोध कराया और नशे से मुक्त होने के लिए आध्यात्मिक शक्ति यों को धारण करने की प्रेरणा दी।

news


इस मौके विशेष तौर पर उपस्थित हुए चौ. देवी लाल विश्व विद्यालय के कुलगुरू डा. विजय कुमार जी ने कार्यक्रम के प्रति अपनी शुभ भावनाएं प्रकट करते हुए कहा कि जब 10 करोड़ लोग नशामुक्त होने के लिए सामूहिक तौर पर संकल्पबद्ध होंगे तो निश्चित ही परिवर्तन की गति बहुत तीव्र होगी और विकसित भारत का सपना साकार होगा। नशामुक्त समाज और राष्ट्र के नवनिर्माण से 2047 तक होने वाला विकास 2037 में ही पूरा हो जाएगा।

WhatsApp Group Join Now


जिला शिक्षा अधिकारी श्री सुभाष फुटेला जी ने इस अभियान से छात्रों को होने वाले लाभ के प्रति अपनी आन्तरिक भावना प्रकट की और सभी स्कूलों में यह प्रतिज्ञा  कराने का संकल्प भी किया। प्रसिद्ध समाजसेवी एवं पूर्व संघ संचालक श्री सुरेन्द्र मल्होत्रा जी ने भी अपनी शुभ प्रेरणाएं व्यक्त की।


आनन्द सरोवर सिरसा सर्कल की निदेशिका राजयोगिनी बिन्दू दीदी ने उपस्थित जन सूमह से नशामुक्त जीवनशैली को अपनाने हेतु सामूहिक शपथ कराई और उपस्थित विशिष्ट अतिथिगण का आभार प्रकट किया । कार्यक्रम में चौ. देवी लाल विश्वविद्यालय की भी अहम सहभागिता रही और बड़ी संख्या में युवा विद्यार्थी और प्रोफैसर्स  ने गर्मजाशी से अपनी उपस्थिति दर्ज की।


मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय, भारत सरकार से श्री धनपत जी, जिला युवा अधिकारी, सिरसा, डा. वाई के चौधरी, कई स्कूल कॉलेजों के प्रधानाचार्य तथा आध्यापकगण भी इस मौके मौजूद रहे। इसके साथ बड़ी संख्यां में स्कूली विद्यार्थी तथा विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी यूथ  संगठन इस विशाल आयोजन का हिस्सा बने।