10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान की माननीय प्रधानमंत्री करेंगे वरचुअल लॉचिंग, सिरसवासियों से होंगे ऑनलाइन रूबरू
Mahendra india news, new delhi
ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान ने भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय तथा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एन सी बी) के सहयोग से एक समझौता ज्ञापन (M.O.U) किया है। इसके अंतर्गत संस्था ने देशभर में 10 करोड़ लोगों को नशामुक्ति की प्रतिज्ञा दिलाने का संकल्प लिया है। यह विशेष अभियान संस्था की पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी प्रकाशमणि जी की पावन स्मृति में आयोजित किया जा रहा है।
इस राष्ट्रव्यापी महाअभियान के शुभारम्भ अवसर पर रविवार, 2 अगस्त 2026 को प्रात: 10.30 बजे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ऑनलाइन माध्यम से अपना प्रेरणादायी संबोधन एवं शुभकामनाएँ प्रदान करेंगे और नशामुक्त, स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण हेतु जनभागीदारी का आहवान करेंगे। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री ब्रह्माकुमारीज़ के कुछ चयनित रिट्रीट सेंटर्स के साथ संवाद भी करेंगे जिसमें सिरसा का आनन्द सरोवर भी शामिल है।
उक्त जानकारी देते हुए राजयोगिनी बिन्दू बहन जी ने बताया कि जिला स्तर पर इस अभियान की भव्य लॉचिंग और प्रधानमंत्री जी के ऑनलाइन संवाद हेतु सभी तैयारियंा मुकम्मल हो चुकी है जिसका जायजा प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारी भी ले रहें हैं। सिरसा जिला में चलने वाले इस अभियान में चौ. देवी लाल विश्वद्यिालय की भी विशेष सहभागिता होगी। बहन जी ने आगे बताया कि यह महाअभियान एक राष्ट्रीय आन्दोलन के रूप में पूरे भारतवर्ष में 6 से 20 अगस्त तक चलाया जाएगा जिसका उदेश्य केवल 10 करोड़ प्रतिज्ञा करवाना ही नहीें है बल्कि 10 करोड़ नागरिकों में सकारात्मक जीवन परिवर्तन का जन आन्दोलन खड़ा करना है
जिसके माध्यम से हमारे देश का भविष्य - युवाओं को नशामुक्त, स्वस्थ जीवनशैली, राजयोग मेडिटेशन, मूल्य शिक्षा, आत्मबल, आत्म सम्मान तथा सकारात्मक सोच के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस कार्यक्रम की और विस्तृत जानकारी देते हुए बहन जी ने आगे बताया कि पूरे जिले के स्कूल, कॉलेज तथा विश्वविद्यालय के छात्रों, युवा संस्थानों तथा अन्य किसी भी प्रकार के सार्वजनिक स्थानों पर पंहुच कर हर व्यक्ति को मानसिक तौर से सशक्त किया जाएगा, जिसके लिए आनन्द सरोवर की ओर से कुछेक टीम्स बनाई गई है जो इस कार्य को समर्पणता से पूर्ण करेंगी। रविवार को आनन्द सरोवर के विशाल सभागार --वरदानी हॉल-- में होने वाले इस वरचुअल शुभारम्भ समारोह में बढ. चढ़ कर भाग लेने हेतु पूरे जिलावासियों का तहे दिल से आहवान किया है।
