HARYANA में की स्थापना पर उद्यान विभाग दे रहा 35 लाख तक का अनुदान
उद्यान विभाग हरियाणा द्वारा किसानों और उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए अनेकों योजनाएं चलाई जा रही है, जिसके तहत खाद्य प्रसंस्करण (फूड प्रोसेसिंग) इकाइयों की स्थापना पर भी अनुदान दिया जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना और कृषि उत्पादों का बेहतर मूल्य दिलाना है।
योजना के अनुसार, मूल्य संवर्धन के लिए द्वितीयक प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना पर सरकार द्वारा 35 प्रतिशत तक अनुदान प्रदान किया जाएगा। प्रति इकाई लागत एक करोड़ रुपये निर्धारित की गई है, जबकि अधिकतम 35 लाख रुपये प्रति परियोजना तक अनुदान की सीमा तय की गई है।
जिला उद्यान अधिकारी दीन मोहम्मद ने बताया कि यह योजना किसानों को पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर प्रोसेसिंग और वैल्यू एडिशन की ओर प्रेरित करेगी। इससे न केवल किसानों को अपने उत्पादों का बेहतर दाम मिलेगा, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। इससे राज्य में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को बढ़ावा मिलेगा और हरियाणा कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिलेगी।
