home page

हरियाणा प्रदेश में 2 दिन बढ़ेगी गर्मी, इस दिन से बदलेगा मौसम, हरियाणा में इस दिन होगी मानसून की बरसात

 | 
The impact of heat will intensify in Haryana for two days; the weather will change from this day, and monsoon rains are expected in the state on this day

mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश में शुक्रवार यानि 26 जून को गर्मी का असर ज्यादा देखने को मिला। हरियाणा प्रदेश में शुक्रवार और 27 जून को मौसम साफ रहने से गर्मी और उमस बढऩे के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 28 जून को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव होगा। इसी के साथ बरसात की संभावना बनेगी। वहीं 4-5 जुलाई तक हरियाणा में मानसून के पहुंचने के संकेत हैं।

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ,सर्कुलेशन यानि चक्रवातीय परिसंचरण और ट्रफ के प्रभाव से गुरुवार को रोहतक, सोनीपत, गुरुग्राम और महेंद्रगढ़ के कुछ क्षेत्रों में हल्की बरसात दर्ज की गई। पिछले 24 घंटों में हुई बरसात के कारण तापमान सामान्य से नीचे बना रहा, लेकिन अब अगले दो दिनों में इसमें बढ़ोतरी होने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार, 27 और 28 जून की दोपहर तक मौसम मुख्यत: साफ रहेगा। इस दौरान दिन का तापमान 42 से लेकर 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। पिछले करीबन 15 दिनों में लगातार 6 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने से हरियाणा का तापमान सामान्य या सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। 

WhatsApp Group Join Now


डॉ. चंद्रमोहन के मुताबिक मौसम प्रणाली के आंशिक प्रभाव से गुरुवार को एनसीआर और दक्षिण-पूर्वी हरियाणा में बादलों की आवाजाही रही। इस दौरान रोहतक में तीन मिमी, सोनीपत में पांच मिमी तथा गुरुग्राम और महेंद्रगढ़ में एक-एक मिमी बरसात दर्ज की गई। शुक्रवार और शनिवार को तापमान बढऩे के साथ उमस भी बढ़ सकती है।