home page

सावित्री बाई फुले का प्रेरणादायी जीवन राष्ट्र निर्माण में सदैव मार्गदर्शक बना रहेगा: भागीरथ सैनी

 | 
The inspiring life of Savitribai Phule will always remain a guide in nation building: Bhagirath Saini

mahendra india news, new delhi
सिरसा। माता सावित्री बाई फुले की जयंती पर चत्त्तरगढ़पट्टी स्थित वृद्ध आश्रम में ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज रजि. ने फल व मिठाई वितरित की। इस अवसर पर बोलते हुए जिला प्रधान भागीरथ सैनी ने कहा कि सावित्री बाई फुले हिंदुस्तान की प्रथम महिला शिक्षिका थी। जिन्होंने सामाजिक कुरीतियों के विरूद्ध संघर्ष करते हुए देश के पहले बालिका विद्यालय की स्थापना की और समाज सुधार की अलख जगाई। उनका प्रेरणादायी जीवन राष्ट्र निर्माण में सदैव मार्गदर्शक बना रहेगा।

उन्होंने कहा कि सावित्रीबाई फुले का जीवन संघर्ष शिक्षा, सामाजिक समानता और नारी मुक्ति के लिए था। उन्होंने पति ज्योतिबा फुले के साथ मिलकर लड़कियों के लिए पहला स्कूल खोला, जातिगत भेदभाव और छुआछूत का विरोध किया, विधवाओं के लिए आश्रम और दलितों के लिए कुआं बनवाया और समाज की कुरीतियों के खिलाफ  लड़ते हुए खुद को भारत की पहली महिला शिक्षिका और नारी आंदोलन की जननी के रूप में स्थापित किया।

इस मौके पर बाबा सरसाईनाथ सेवा ट्रस्ट रजि. 2116 के प्रधान रविंद्र सैनी ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी माता सावित्री बाई फुले की शिक्षाक ो जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हंै। बालिकाओं को शिक्षित करना, हरियाणा की महिलाओं को 2100-2100 रुपए मासिक देना इसका साक्षात उदाहरण है।

WhatsApp Group Join Now

इस मौके पर अंजनी माता भंडारा संघ के प्रधान महावीर सैनी, सूर्यांश सोलर के एमडी नरेंद्र रावत, रामस्वरूप सैनी, स. रणजीत सिंह टक्कर, आश्रम के संचालक अशोक कुमार भी उपस्थित थे।