हरियाणा प्रदेश के गुरुग्राम से वडोदरा सिर्फ 10 घंटे में होगा सफर, अब लगते हैं 22 घंटे
देशभर में सडक़ों का जाल बिछा हुआ है। वहीं नई सडक़ों का भी निर्माण किया जा रहा है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर राजस्थान के कोटा में बनाई गई सुरंग की सुरक्षात्मक जांच प्रक्रिया शुरू हो गई है। एक हफ्ते तक जांच होगी। इस जांच में यदि किसी भी कमी मिलती है तो 20 जून के बाद इसे चालू कर दिया जाएगा।
इस मार्ग के शुरू होने से गुरुग्राम से वडोदरा तक का सफर आसान होगा। क्योंकि कोटा से पहले व कोटा के बाद वडोदरा तक एक्सप्रेसवे का निर्माण पूरा हो चुका है। इसके चालू होने से 10 घंटे से 12 घंटे की समय की बचत होगी। फिलहाल गुरुग्राम से वडोदरा जाने में कम से कम करीबन 22 घंटे लग जाते हैं। चालू होने के बाद 10 घंटे से 12 घंटे में पहुंच सकेंगे।
दिल्ली को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से जोडऩे के लिए 1380 किलोमीटर लंबे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है। प्रोजेक्ट का सबसे महत्वपूर्ण भाग कोटा में टनल का निर्माण है, जो हर स्तर पर पूरा हो चुका है। टनल को चालू करने से पहले सुरक्षात्मक जांच आवश्यक होती है। यह शुरू हो चुकी है।
आपको बता दें कि कोटा में ही मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व है। इसमें सभी प्रकार के वन्यजीव काफी संख्या में हैं। वन्यजीव एक प्रतिशत भी अशांत न हों इसे ध्यान में रखकर 4.9 किलोमीटर लंबी सुरंग का निर्माण किया गया है। यह देश की पहली आठ लेन की सुरंग है। वन्यजीव अशांत न हों, इस वजह से टनल के निर्माण में काफी समय लग गया।
