home page

शराब नष्ट करनी थी उसको बाज़ार में बेचना पड़ा महंगा, SP ने 3 पुलिस कर्मचारियों को सस्पेंड और थाना इंचार्ज को लाइन हाजिर

 | 
शराब
mahendra india news, new delhi

HARYANA के महम थाने में जब्त शराब को पूरी तरह नष्ट न करने के मामले में पुलिस विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। करीब 10 दिन पहले थाने में रखी गई जब्त शराब को पूरी तरह  नष्ट नहीं करवाया गया था, बल्कि बाहर जुगाड़ करके बेच दी, जिसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक रोहतक सुरेन्द्र भौरिया तक पहुंची।

 

SP सुरेन्द्र भौरिया ने इसकी जांच उप पुलिस अधीक्षक गुलाब सिंह को सौंपी थी। जांच पूरी होने के बाद एसपी सुरेन्द्र भौरिया ने कार्रवाई करते हुए थाना प्रबंधक उप-निरीक्षक सुभाष को लाइन हाजिर किया है। इसके साथ ही 3 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। सस्पेंड किए गए कर्मचारियों में ई/एच.सी. ज्योतिस्वरूप (मालखाना मोहरर), एमएचसी जयभगवान और एस.ए. ई/एस.आई. सतपाल शामिल हैं।