प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जींद में आयोजित कार्यक्रम का 17 जुलाई को सीडीएलयू में होगा लाइव प्रसारण
mahendra india news, new delhi
एडीसी अर्पित संगल ने तैयारियों का लिया जायजा, जिला स्तरीय कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद सुभाष बराला होंगे मुख्य अतिथि
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 17 जुलाई को जींद-सोनीपत के बीच देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर जींद में 17 जुलाई को आयोजित होने वाले कार्यक्रम का सिरसा स्थित चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के मल्टीपर्पज हॉल में लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सिरसा यतिंद्र सिंह एडवोकेट और भाजपा जिलाध्यक्ष डबवाली रेणू शर्मा भी मौजूद रहे।
एडीसी अर्पित संगल ने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम प्रात: 09 बजे आयोजित किया जाएगा, जिसमें राज्यसभा सांसद सुभाष बराला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों तथा आम नागरिकों की भागीदारी रहेगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, ताकि उपस्थित लोग प्रधानमंत्री के संबोधन और कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सुचारू रूप से देख सकें। उन्होंने अधिकारियों को सभी व्यवस्था, तकनीकी सुविधाओं और अन्य आवश्यक प्रबंध समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए।
