home page

हरियाणा व राजस्थान रोडवेज के बीच मामला खत्म हो गया है - परिवहन मंत्री अनिल विज

 | 
हरियाणा व राजस्थान रोडवेज के बीच मामला खत्म हो गया है - परिवहन मंत्री अनिल विज

हरियाणा और राजस्थान रोडवेज के बीच चालान को लेकर हुए विवाद पर हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ‘‘यह एक मसला बन गया था मगर, हरियाणा रोडवेज और राजस्थान रोडवेज के बीच वो सेटल कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों से बात करके वो मामला खत्म हो गया है’’। 

श्री विज आज पत्रकारों से बातचीत के सवालों के जवाब दे रहे थे। इधर, कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी बस स्टैंड पर रिपेयर के लिए लगभग 93 लाख रुपए की प्रशासनिक मंजूरी दिलवाई गई है। 


आम आदमी पार्टी के आरोप कि अगर केजरीवाल को कुछ होता है तो उसका जिम्मेवार भाजपा होगी पर पलटवार करते हुए ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि ‘‘ये लोग (आप पार्टी) घर बैठ के ऐसे ही गुब्बारे छोड़ते रहते है। कोई कारण तो बताओं उसके बाद जवाब देगे’’।

दूसरों पर दोषारोपण करना यह आम आदमी पार्टी का चरित्र बन गया है - विज

वहीं, दिल्ली में वायु प्रदूषण को लेकर आम आदमी पार्टी द्वारा हरियाणा पर लगाए गए आरोपों पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने आम आदमी पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ‘‘दूसरों पर दोषारोपण करने से पहले ये (आप पार्टी) अपनी असफलताओं को नहीं देखते, यह आम आदमी पार्टी का चरित्र बन गया है। उन्होंने कहा कि आप पार्टी की सरकार को दिल्ली में आए 10 साल हो गए, क्यों यमुना साफ नहीं हुई, जो नाले यमुना में गिर रहे है।

WhatsApp Group Join Now

 उन्होंने कहा कि जितनी यमुना दिल्ली में प्रवेश करने से पहले हरियाणा में बहती है उसका बीओडी चेक कर लो और दिल्ली में प्रवेश करने के बाद ओखला तक उसका पीओडी चेक कर लें पता चल जाएगा कि गंदगी कौन फैला रहा है। उन्होंने साफ करते हुए कहा कि अब दिल्ली वालों की गंदगी हम थोड़ा साफ करेंगे’’। 


कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने अपने आवास पर जनसमस्याओं को सुना

वहीं, कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने अंबाला में अपने आवास पर जनसमस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का निदान करने के निर्देश दिए। अम्बाला छावनी निवासी महिला ने अपने ससुराल पक्ष पर उसे प्रताड़ित करने एवं मारपीट के आरोप लगाए जिस पर मंत्री अनिल विज ने महेशनगर थाना पुलिस को केस दर्ज करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार ,मच्छौंडा से आए युवक ने उसे सेना में भर्ती के नाम पर दो लाख रुपए ठगी की शिकायत की जिस पर मंत्री अनिल विज ने पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके अलावा, अन्य समस्याओं को भी कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने सुना।