home page

हरियाणा प्रदेश के कई जिलों में आज होगी बरसात, मौसम विभाग ने जारी की ये चेतावनी

 | 
Rain expected in several districts of Haryana today; Meteorological Department issues warning

mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश में इस बार मानसून की बरसात कम हुई है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से छुटकारा नहीं मिल रहा है। आगामी 4 दिन तक तापमान बढऩे और मानसून की सक्रियता कम रहने की संभावना है। उसके बाद फिर से बरसात होने की संभावना बन रही है।

 

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार हरियाणा के उत्तरी हरियाणा के कुछ जिलों में बरसात की चेतावनी दी गई है। बाकी हरियाणा प्रदेश में अभी मानसून की सक्रियता नहीं है। तीन से चार दिन बाद इसकी सक्रियता फिर से बन सकती है।


प्रदेश का मौसम पूर्वानुमान
कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने मौसम पूर्वानुमान जारी किया हुआ है।  मानसून टर्फ़ की अक्षय रेखा की उत्तरी सीमा श्री गंगानगर,नारनौल, देहरी, पुरुलिया, दीघा से होती हुई उत्तरपूर्वी बंगाल की खाड़ी तक बनी है

 

तथा एक कम दबाव का क्षेत्र उत्तरप्रदेश के ऊपर बना हुआ है जिससे राज्य में मानसून की सक्रियता 9 सितम्बर से कम होने की संभावना बन रही है। जिससे राज्य में 12 सितम्बर के दौरान मौसम आमतौर  पर परिवर्तनशील रहने तथा बीच बीच में आंशिक बादलवाही रहने की संभावना है। इस दौरान राज्य में पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है जिससे तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है जिससे राज्य में कुछ एक स्थानों पर गरज चमक या छिटपुट बारिश की ही संभावना है । 
डॉ मदन खीचड़ विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार

WhatsApp Group Join Now