home page

गधी के दूध से बनता है दुनिया का सबसे बेहतरीन और महंगा पनीर, रेट जानकर हो जाएंगे हैरान

 | 
mahendra india news, new delhi
mahendra india news, new delhi


क्या आप यकीन करेंगे कि विश्व का सबसे महंगा पनीर एक ऐसे जानवर से बनाया जाता है, जिसे हमारे यहां किसी गिनती में गिना ही नहीं जाता,  सर्बिया में तो उसका दूध बहुत चमत्कारिक माना जाता है। जानकारी के अनुसार गधी के दूध का पनीर दुनिया का सबसे महंगा पनीर माना जाता है, इसकी कीमत ₹70,000 से एक लाख रुपये प्रति किलो तक होती है। मुख्य रूप से यूरोपीय देश सर्बिया में बनने वाले इस पनीर को पूल' (कहा जाता है।

हालांकि एक गधी दिन भर में केवल 200 से 300 मिलीलीटर दूध ही देती है। यही नहीं एक किलो पनीर बनाने के लिए लगभग 25 लीटर गधी के दूध की आवश्यकता होती है।
यूरोपीय देश सर्बिया के एक फॉर्म हाउस में बनाया जाता है जिसकी कीमत होती है करीबन 78 हज़ार रुपये किलो.
इसे बहुत दुलर्भ पनीर भी माना जाता है, क्योंकि इसको बहुत अधिक मात्रा में नहीं बनाया जा सकता।

सफेद रंग का, घना जमा और फ्लेवर युक्त यह स्वादिष्ट पनीर सर्बिया के एक फॉर्म हाउस में गधी के दूध से बनाया जाता है. ये ना केवल लज़ीज़ होता है बल्कि स्वास्थ्य के लिहाज़ से भी बहुत ही अच्छा माना जाता है।