home page

संगीत विभाग द्वारा टैगोर भवन स्थित एक्सटेंशन लेक्चर थिएटर में “याद-ए-सबरंग” कार्यक्रम का आयोजन

 
The Music Department organised the programme “Yaad-e-Sabrang” in the Extension Lecture Theatre at Tagore Bhawan
 | 
 The Music Department organised the programme “Yaad-e-Sabrang” in the Extension Lecture Theatre at Tagore Bhawan

mahendra india news, new delhi
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा के संगीत विभाग द्वारा  टैगोर भवन स्थित एक्सटेंशन लेक्चर थिएटर में “याद-ए-सबरंग” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन कुलगुरु प्रो. विजय कुमार के प्रेरणादायी मार्गदर्शन तथा विभागाध्यक्ष डॉ. कपिल के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम पटियाला घराने के महान शास्त्रीय संगीत सम्राट उस्ताद बड़े ग़ुलाम अली ख़ाँ की पुण्यतिथि पर उन्हें संगीतमय श्रद्धांजलि के रूप में समर्पित रहा।


कार्यक्रम का शुभारंभ संगीत विभाग के विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना के साथ दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके उपरांत उस्ताद बड़े ग़ुलाम अली ख़ाँ के जीवन, उनकी संगीत साधना एवं भारतीय शास्त्रीय संगीत में उनके अतुलनीय योगदान पर विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। साथ ही क़सूर–पटियाला घराने की समृद्ध परंपरा पर एक प्रभावी पॉवरपॉइंट प्रस्तुति भी दी गई।


प्रस्तुति के क्रम में संगीत विभाग के डॉ. दीपक वर्मा ने पटियाला घराने की गायकी की विशेषताओं को रेखांकित करते हुए राग हमीर की झलक प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों हर्षविंदर, करणप्रीत, सुरजीत, कनुप्रिया, राजबीर, मनप्रीत एवं सोनी ने अपनी सुरमयी प्रस्तुतियों से वातावरण को संगीतमय बना दिया। इन प्रस्तुतियों में प्रतिष्ठा एवं हरीश ने तानपुरा संगत दी। अंत में डॉ. सरस्वती ने भजन प्रस्तुत कर महान उस्ताद को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

WhatsApp Group Join Now