सिरसा से दिल्ली के बीच चलने वाली सिरसा एक्सप्रेस ट्रेन का बदला नाम, ये दिया गया नया नाम

हरियाणा में सिरसा से दिल्ली के बीच चलने वाली ट्रेन का रेलवे विभाग ने नाम बदल दिय है। यह ट्रेन सिरसा से चलती है। सिरसा से चलकर भट्टू, आदमपुर, हिसार, हांसी, भिवानी, रोहतक, बहादुरगढ़ होते हुए दिल्ली पहुंचती है। रेलवे विभाग ने गाड़ी संख्या 14086 सिरसा एक्सप्रेस ( सिरसा-तिलक ब्रिज) इस गाड़ी का नाम बदलकर "हरियाणा एक्सप्रेस" कर दिया गया है। जबकि गाड़ी संख्या 14085 पूर्व की भांति हरियाणा एक्सप्रेस के नाम से ही चलेगी।
यात्रियों की सुविधा हेतु बीकानेर-दादर-बीकानेर द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट रेलसेवा का पालघर स्टेशन पर ठहराव
रेलवे प्रशासन द्वारा रेल यात्रियों की सुविधा हेतु बीकानेर-दादर-बीकानेर द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट रेलसेवा का पालघर स्टेशन पर प्रायोगिक तौर पर आगामी आदेशों तक ठहराव दिया जा रहा है।
गाडी संख्या 12490, दादर - बीकानेर द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट रेलसेवा जो दिनांक 18.05.25 से दादर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा पालघर स्टेशन पर 16.14 बजे आगमन एवं 16.16 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 12489, बीकानेर- दादर द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट रेलसेवा जो दिनांक 20.05.25 से बीकानेर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा पालघर स्टेशन पर 11.12 बजे आगमन एवं 11.14 बजे प्रस्थान करेगी।
नोट-उक्त रेलसेवा का मार्ग के अन्य स्टेशनो पर संचालन समय/ठहराव यथावत रहेगा।