home page

हरियाणा प्रदेश में नायब सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईपीएस और 21 एचपीएस अफसरों के तबादला

 | 
The Nayab government in Haryana has carried out a major administrative reshuffle, transferring 15 IPS and 21 HPS officers

mahendra india news, new delhi
हरियाणा की प्रदेश सरकार ने शुक्रवार यानि 26 जून, 2026 देर रात्रि को पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कर दिया है। प्रदेश के 15 IPS और 21 HPS अधिकारियों के तबादला के निर्देश जारी कर दिए गये हैं। पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल को हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन के चेयरमैन तथा प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

आपको बता दें कि अभी तक यह पद आलोक कुमार मित्तल के पास था। आलोक मित्तल को प्रदेश का जेल महानिदेशक नियुक्त करने के साथ रेजीडेंट कमिश्नर हरियाणा का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। इसी के साथ ही एडीजीपी से पदोन्नत होकर पुलिस महानिदेशक बने नवदीप सिंह विर्क को हरियाणा स्टेट एन्फोर्समेंट ब्यूरो का महानिदेशक तथा विजिलेंस और सुरक्षा एचपीयूएस का निदेशक बनाया गया है।

वहीं ADGP से DGP के पद पर पदोन्नत नवदीप सिंह विर्क की पत्नी कला रामचंद्रन को DGP प्रशिक्षण एवं निदेशक हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। चारू बाली को एडीजीपी साइबर, एडीजीपी आइटी और एडीजपी एससीआरबी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वह एडीजीपी भोंडसी पुलिस कांप्लेक्स का कार्यभार भी संभालेंगी।

WhatsApp Group Join Now

वहीं IPS डॉ. सीएस राव को होमगार्ड व सिविल डिफेंस का कमांडेंट जनरल का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। वह एडीजीपी एचआर एंड लिटिगेशन का कार्यभार भी रहेंगे। सीनियर आईपीएस अधिकारी विकास अरोड़ा को एडीजीपी ईआरएसएस, ट्रैफिक एवं हाईवे के साथ टेली कम्युनिकेशन मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई।

इसी के साथ ही राकेश कुमार आर्य को स्टेट क्राइम ब्रांच के साथ आईजी कानून-व्यवस्था का अतिरिक्त प्रभार सौपा गया है। मनीष चौधरी को आईजी रेलवे और कमांडो के साथ आईजी जेल का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया। अशोक कुमार करनाल रेंज के आईजी के साथ ही आईजी एचएपी मधुबन की जिम्मेदारी संभालेंगे। आरटीसी भोंडसी की आईजी नाजनीन भसीन को आईजी सीआइडी मुख्यालय बनाया गया है।

हरियाण प्रदेश में सुरेंद्र पाल सिंह को DIG एसटीएफ और राजिंदर कुमार मीणा को ज्वाइंट सीपी फरीदाबाद होंगे। डॉ. अंशु सिंगला को डीसीपी मुख्यालय गुरुग्राम बनाया गया है। सुरेंद्र सिंह भोरिया को एसपी एसटीएफ पंचकूला और एसपी कमांडो नेवल के साथ ही SP ला एंड आर्डर पुलिस मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार मिला है। HPS अनिल कुमार को SP STF करनाल नियुक्त किया गया है।

इन एचपीएस अधिकारियों के हुए तबादले
नाम - नई जिम्मेदारी सौंपी 
1. शक्ति सिंह - DSP तृतीय बटालियन एचएपी हिसार
2. कमलजीत सिंह -
3. अरविंद कांबोज - DSP सतर्कता एवं विजिलेंस तथा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो मुख्यालय
4. रविंदर सिंह - DSP राज्य सतर्कता एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो
5. सतीश कुमार - DSP राज्य सतर्कता एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो
6. सुनील कुमार - DSP रादौर
7. आशीष चौधरी - DSP यमुनानगर
8. विकास कुमार - DSP पानीपत
9. राजबीर सिंह - DSP सिरसा
10. कुलदीप सिंह - DSP अंबाला छावनी
11. धर्मबीर सिंह - DSP CID मुख्यालय
12. संजीव कुमार - DSP तृतीय बटालियन एचएपी हिसार
13. जितेंद्र कुमार - DSP एसटीएफ मुख्यालय
14. ओम प्रकाश - DSP टेलीकाम मुख्यालय पंचकूला
15. जय प्रकाश - DSP तृतीय आइआरबी सुनारियां रोहतक
16. जितेंद्र सिंह - DSP हरियाणा राज्य नशा नियंत्रण ब्यूरो मुख्यालय
17. सुरेश कुमार - DSP द्वितीय आइआरबी भोंडसी
18. राज सिंह - DSP द्वितीय आइआरबी भोंडसी
19. विकास कृष्ण - DSP PTC सुनारियां
20. जसपाल सिंह - DSP चरखी दादरी