हरियाणा की नायब सरकार ने किसानों के कर दी मौज, बिजली कनेक्शन मिलने से पहले नलकूप बदलने की मिलेगी सुविधा
mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश की नायब सरकार यानि हरियाणा प्रदेश की सरकार किसानों के लिए समय समय पर बड़े कदम उठा रही है। अब इसी कड़ी में प्रदेश के किसान बिजली कनेक्शन मिलने से पहले नलकूप की जगह बदल सकेंगे। इसके लिए बिजली आपूर्ति कोड 2014 में बदलाव की तैयारी है। आपको बता दें कि हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (एचईआरसी) बिजली वितरण निगमों की याचिका पर मंगलवार को सुनवाई करेगा, जिसमें अंतिम निर्णय होगा।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि दरअसल बड़ी संख्या में किसान ऐसे हैं, जिन्होंने अपने खेत में भूमिगत जल की जांच के बाद नलकूप के लिए आवेदन किया हुआ है। कई केसों में जब तक कनेक्शन अलाट होता है, तब तक जमीन में पानी नीचे चला जाता है या पानी में खारापन अथवा उपजाऊ शक्ति खत्म हो जाती है।
इसी को लेकर कई किसान अदालतों में भी चले गए, लेकिन हरियाणा के पास अपना कोई नियम नहीं होने के कारण उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम तथा दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने पंजाब स्टेट विद्युत नियामक आयोग (पीएसईआरसी) के नियमों का अध्ययन किया।
हरियाणा विद्युत नियामक आयोग में इसी के आधार पर संयुक्त याचिकाएं दायर की गई हैं, जिसमें बिजली आपूर्ति कोड 2014 में बदलाव की मांग की गई। मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई में बिजली आपूर्ति नियमों में बदलाव को मंजूरी मिलने की संभावना है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हिसार के संदलाना में रति राम ने वर्ष 2019 में आवेदन किया था, लेकिन कनेक्शन मिलने से पहले उसकी मृत्यु हो गई। कानूनी वारिस शमेशर ने कनेक्शन प्रक्रिया चालू करनी शुरू की तो चिन्हित जमीन पर भूजल खराब मिला। इसके बाद तो शमशेर सिंह ने जगह बदलने की मांग उठाई गई।
