home page

नाटक रबड़ी से किया महिलाओं की शिक्षा व अधिकारों का बखान

 | 
The play Rabdi highlighted the education and rights of women

mahendra india news, new delhi
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, पटियाला के तत्वावधान में के.एल. थियेटर प्रोडक्शंस द्वारा नाटक रबड़ी का प्रभावशाली मंचन लॉर्ड शिवा कॉलेज आॅफ फार्मेसी, सिरसा में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लॉर्ड शिवा कॉलेज आॅफ नर्सिंग की प्राचार्या डॉ. मधु बिश्नोई उपस्थित रहीं। नाटक रबड़ी के माध्यम से के.एल. थियेटर प्रोडक्शंस के कलाकारों ने समाज में महिलाओं के संघर्ष, आत्मसम्मान और उनके अधिकारों की आवाज को मंच पर सशक्त रूप में प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम की मुख्यातिथि डॉ. मधु बिश्नोई, प्राचार्या, लॉर्ड शिवा कॉलेज आॅफ नर्सिंग ने कहा कि नाटक के निर्देशक कर्ण लढा के शानदार निर्देशन और के.एल. थियेटर प्रोडक्शंस के कलाकारों के सजीव अभिनय और प्रभावशाली प्रस्तुति ने दर्शकों को भावुक कर उन्हें महिलाओं की शिक्षा और अधिकारों के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया। और कहा कि इस प्रकार की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां सामाजिक मुद्दों को उजागर करने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रही हैं।

उसके बाद लार्ड शिवा कॉलेज सिरसा से एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सुधांशु पांडे जी ने के.एल. थियेटर प्रोडक्शंस का धन्यवाद करते हुए उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला का विशेष आभार प्रकट किया कि इस तरह के संदेशात्मक नाटकों के मंचन के लिए हमारे कॉलेज को चुना और कहा कि ऐसे शानदार नाटक समाज में महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

WhatsApp Group Join Now

अंत में कार्यक्रम संयोजक और के.एल. थियेटर प्रोडक्शन्स के निदेशक कर्ण लढा ने मुख्यातिथि डॉ. मधु बिश्नोई, उप-प्राचार्य डॉ. जगतार सिंह का धन्यवाद किया और उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला के निदेशक एम. फुरकान खान का विशेष आभार प्रकट किया कि जिला सिरसा में ये अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन एक महिला सशक्तिकरण पर आधारित नाटक रबड़ी का मंचन करने का एक विशेष अवसर हमें दिया।