home page

नशे के खिलाफ गांव कागदाना वासियों ने लिया अहम फैसला, नहीं बजेगा इस समय के बाद डीजे

 | 
news
 mahendra india news, new delhi

नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव कागदाना में (नशा मुक्त गांव कागदाना) के तहत महापंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें सरपंच प्रतिनिधि मांगेराम बेनीवाल, पुलिस प्रशासन दीपक शर्मा (चौकी इंचार्ज कागदाना), ब्लॉक समिति मेंबर विनोद इंदौरा, जिला पार्षद राजेंद्र बैनीवाल, डॉ धर्मपाल गढ़वाल (समाजसेवी), डॉ मुकेश गैदर, राकेश शर्मा, विक्रम गैदर, संजीव सिंवर, दारा खान, बंसी मंडा, भूप सिंह इंदौरा, शेर सिंह शर्मा, सुल्तान खान, साजन जाखड़, अजमेर खान, नरेश घोटड़, वेद शर्मा, राहुल इंदौरा (पत्रकार), शेर सिंह मोदी सहित समस्त गांव कागदाना के ग्रामीण मौजूद रहे। इस महापंचायत में निम्नलिखित मुख्य निर्णय लिए गये। 


ये लिए गये फैसले 
1. नशा मुक्त गांव कागदाना की घोषणा की गई। 

2. किन्नर समाज को केवल बधाई के रूप में 1100 रुपये देने का निर्णय लिया गया।

 3. शादी और विवाह में डीजे का समय रात्रि 10:00 बजे तक निर्धारित किया गया। 

4. भिखारियों के गांव में प्रवेश पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया। 

5. गांव कागदाना के छोटे बच्चों और युवा वर्ग का ध्यान रखने के लिए निर्णय लिया गया ताकि वे नशे की ओर आकर्षित न हों।

 6. गांव में ट्रैक्टर पर गाने बजाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया।

 नोट: यदि कहीं पर भी नशा बिकता है या उसका सेवन किया जाता है, तो कागदाना चौकी मोबाइल नंबर 88140 11633 दीपक शर्मा चौकी इंचार्ज कागदाना को सूचित किया जाए।
 

WhatsApp Group Join Now