home page

श्री राधा कृष्ण गौ सेवा सदन में विधि-विधान से संपन्न हुआ गौदान का पुनीत कार्य

 | 
The sacred act of *gaudan* (donating a cow) was performed with due ritual and procedure at Shri Radha Krishna Gau Seva Sadan

mahendra india news, new delhi 

रामनगरिया स्थित श्री राधा कृष्ण गौ सेवा सदन में धार्मिक श्रद्धा एवं आस्था के साथ गौदान का पुनीत कार्य विधि-विधान से संपन्न हुआ। इस अवसर पर अजय कसेरा एवं रमेश गोटे वाले ने अपने परिवार सहित गौ माता की सेवा एवं संवर्धन के संकल्प के साथ गौदान किया। गौदान की संपूर्ण धार्मिक प्रक्रिया पंडित शशिकांत के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूर्ण विधि-विधान से संपन्न करवाई गई। इस अवसर पर गौ माता की पूजा-अर्चना कर परिवारों ने सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गौदान को अत्यंत पुण्यदायी कार्य माना गया है।

गौ माता की सेवा और संरक्षण भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपरा का अभिन्न अंग है। इस प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों से समाज में जीवों के प्रति करुणा, दया और सेवा भावना का संदेश मिलता है।गौ सेवा सदन प्रबंधन ने दानदाताओं के इस सराहनीय योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि गौसेवा से बढ़कर कोई पुण्य नहीं है। गौशालाओं का संचालन समाज के सहयोग और दानदाताओं की उदार भावना से ही संभव हो पाता है। अजय कसेरा एवं रमेश गोटे वाले द्वारा परिवार सहित किया गया गौदान अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणादायक है। उन्होंने समाज के सक्षम लोगों से गौशालाओं में सहयोग करने और गौ माता के संरक्षण के लिए आगे आने का आह्वान किया।

इस पावन अवसर पर राकेश सिंगला, सुशील रोहतकी (प्रधान), नरेश गुप्ता (पूर्व प्रधान एवं कार्यकारिणी सदस्य), हरीश बंसल, विनय बंसल, नरेंद्र गुप्ता (सचिव), संजय बंसल (कार्यकारिणी सदस्य), विजय शर्मा (कोषाध्यक्ष), सचिन चाडीवाल, हिमांशु रोहतकी, गोविंद गुप्ता (सीए), देवीलाल गुप्ता (एडवोकेट), राजीव ग्रोवर तथा गौशाला के मैनेजर संजय सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने गौसेवा एवं गौ संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

WhatsApp Group Join Now