home page

सिंगला परिवार ने पलकें बिछाकर किया बालाजी की शोभा यात्रा का स्वागत

 | 
The Singla family welcomed Balaji's procession with open arms

mahendra india news, new delhi
 श्री बालाजी महाराज की भव्य शोभा यात्रा का शहर के सुर्खाब चौक पर भव्य स्वागत हुआ । उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल प्रो गणेशी लाल, उनके पुत्र हारे का सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान मनीष सिंगला, पौत्र लक्ष्य सिंगला ने सुभाष चौक पर इस यात्रा का भव्यता से स्वागत किया। सिंगला ने न केवल भक्ति भाव से बालाजी का आशीर्वाद लिया, बल्कि जनसेवा की मिसाल पेश करते हुए हजारों लोगों तक भोजन भी पहुंचाया।

जैसे ही शोभा यात्रा सुभाष चौक पर पहुँची, सिंगला परिवार ने 'जय श्री राम' और 'जय बालाजी' के उद्घोष के साथ यात्रा का स्वागत किया। मनीष सिंगला ने बालाजी महाराज के स्वरूप की आरती उतारी और पूरी यात्रा मार्ग पर पुष्प वर्षा करवाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया।

इस दौरान ओडिशा के पूर्व राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल भी उनके साथ नतमस्तक हुए। सिंगला का सबसे बड़ा योगदान 'नंदीघोष वेन' के माध्यम से देखने को मिला। इस विशेष वेन के जरिए श्रद्धालुओं और शहरवासियों के लिए शुद्ध और सात्विक प्रसाद का वितरण किया गया।


मनीष सिंगला ने खुद अपने हाथों से लोगों को खाना वितरित किया। बालाजी महाराज का आशीर्वाद हमारे शहर पर बना रहे, यही कामना की गई। मनीष सिंगला ने कहा कि शोभा यात्रा में सेवा करने का सौभाग्य किस्मत वालों को मिलता है। नंदीघोष वेन के जरिए हमारा प्रयास है कि कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे। इस मौके पर अग्रवाल सभा के प्रधान जेपी गुप्ता, निजी सचिव हरपिंदर शर्मा, योगेश बिज़ारनिया सहित अनेक गणमान्य मौजूद थे।

WhatsApp Group Join Now