home page

सिरसा एसीबी ने एसटीएफ अंबाला के इंचार्ज एसआई को 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया, गुरुग्राम में रिश्वत लेती महिला हेडकांस्टेबल कविता गिफ्तार

 | 
news

mahendra india news, new delhi 0

हरियाणा प्रदेश के अंदर सिरसा एसीबी ने एसटीएफ अंबाला के इंचार्ज एसआई को 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। वहीं  गुरुग्राम में रिश्वत लेती महिला हेडकांस्टेबल कविता को गिरफ्तार किया गया है। आपको बता दें कि सिरसा एसीबी इंचार्ज सत्यवान की टीम ने ट्रैप लगाकर रंगे हाथों दबोचा, रिश्वत की रकम बरामद की है। 

भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई जारी रखते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) सिरसा की टीम ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। एसीबी इंचार्ज सत्यवान के नेतृत्व में टीम ने एसटीएफ अंबाला के इंचार्ज एसआई रोहित को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

वहीं गुरुग्राम में रिश्वत लेती महिला हेडकांस्टेबल कविता को गिफ्तार किया है। मामला से नाम हटाने के ₹50 हजार लिए; मानेसर महिला थाने में तैनाती है। 


मौसम खराब: 16 प्रदेशों आंधी-भारी बरसात का अलर्ट
मौसम सेंड के दिन यानि 28 जून को बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने 16 प्रदेशों में आंधी-तूफान के साथ भारी बरसात होने का अलर्ट जारी किया है। इसी के साथ ही 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं दूसरी ओर मानसून भी तेजी से आगे चल रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 3-4 दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के उत्तरी अरब सागर, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के बाकी हिस्सों और यूपी-उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में आगे बढऩे के लिए स्थितियां अनुकूल हैं।

WhatsApp Group Join Now

मौसम विभाग के मुताबिक 28 जून से 29 जून के बीच उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी से बहुत भारी बारिश होगी, जबकि 28 जून को असम और मेघालय में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में आंधी, बिजली गिरने और 40 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की गई है।


मौसम विभाग ने दिल्ली में 28 जून को आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 41 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच सकता है। वहीं 30 जून तक दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 30 जून को भी आंधी चलने का पूर्वानुमान है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।