home page

हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल की सिरसा इकाई को अग्रोहा धाम में किया सम्मानित

 | 
The Sirsa unit of the Haryana Pradesh Vyapar Mandal was felicitated at Agroha Dham

MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI
हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल की सिरसा इकाई को अग्रोहा धाम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष बजरंग दास गर्ग ने सम्मानित किया गया। इस अवसर पर व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष बजरंग दास गर्ग ने सिरसा इकाई से व्यापारियों के हितों में बढ़-चढ़कर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना और उनके हितों की रक्षा करना व्यापार मंडल की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

बजरंग दास गर्ग ने कहा कि व्यापारी वर्ग देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। व्यापारियों के सहयोग से रोजगार के अवसर बढ़ते हैं और आर्थिक गतिविधियों को गति मिलती है। ऐसे में व्यापारियों को आने वाली समस्याओं का समाधान करवाने के लिए संगठन को एकजुट होकर प्रयास करने चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल का उद्देश्य व्यापारियों की आवाज को उचित मंच तक पहुंचाना और उनके अधिकारों के लिए मजबूती से पैरवी करना है। इसके लिए संगठन के पदाधिकारियों को व्यापारियों के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखना चाहिए, ताकि उनकी समस्याओं और मांगों को समय पर उठाया जा सके।

अग्रोहा धाम में सिरसा इकाई को सम्मानित किए जाने पर हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल सिरसा इकाई के जिलाध्यक्ष हीरालाल शर्मा व शहरी प्रधान कीर्ति गर्ग ने समस्त पदाधिकारियों की ओर से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान संगठन के सभी सदस्यों के लिए प्रेरणादायक है। व्यापारियों के हितों की रक्षा करने, आपसी एकजुटता बढ़ाने और व्यापारिक समुदाय की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन निरंतर प्रयास करता रहेगा।

WhatsApp Group Join Now


कार्यक्रम के दौरान व्यापार मंडल की गतिविधियों, व्यापारी एकता और संगठन को मजबूत बनाने के महत्व पर भी चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने विश्वास दिलाया कि वे व्यापारियों की आवाज को बुलंद करने तथा उनके हितों के लिए सक्रियता से कार्य करते रहेंगे। इस मौके पर वरिष्ठ सदस्य आनंद बियाणी, अंजनी कनोडिया, पुरूषोतम गोयल, अनिल सर्राफ, महेश सिंगला, अजय जैन, सतीश हिसारिया, भीम सिंगला, सतीश मित्तल, आकाश चाचाण, प्रवीण गर्ग, गुलशन गर्ग, संजीव गोयल, भगवान दास गुप्ता, नवदीप गर्ग, महेश बांसल, प्रवीण महिपाल सहित अन्य अग्र बंधु उपस्थित थे।