home page

दिन में छा जाएगा अंधेरा, सबसे लंबा सदी का सूर्यग्रहण, 6 मिनट 23 सेकंड तक रहेगा अंधेरा, जानिए कहां दिखेगा सबसे सटीक

 | 
news
mahendra india news, new delhi

सूर्यग्रहण में दिलचस्पी रखने वालों के लिए गुड न्यूज है। वर्ष 2026 से 2028 के बीच पृथ्वी से 3 पूर्ण सूर्यग्रहण देखने का मौका मिलेगा। लेकिन ग्रहण में दिलचस्पी रखने वालों के बीच पहले 2 ग्रहणों को लेकर बहस छिड़ी हुई है। इसमें प्रथम सूर्यग्रहण इसी वर्ष 12 अगस्त को होने जा रहा है, जबकि द्वितीय करीबन एक वर्ष बाद 2 अगस्त 2027 में होगा।

यह दोनों घटनाएं सूर्य के कोरोना के ऐसे नजारे दिखाने को मिलेगा, इन्हें आप शायद ही भूल पाएंगे। इसमें भी 2027 का सूर्य ग्रहण बहुत ही विशेष होगा। जब चांद सूरज की डिस्क को पूरी तरह ढक लेगा। इस दौरान दिन में 6 मिनट से अधिक वक्त तक आसमान गहरा धुंधली रोशनी में बदल जाएगी। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने इसे सदी का सबसे लंबा सूर्यग्रहण कहा है।


नासा की जानकारी के मुताबिक 2 अगस्त 2027 को होने वाले पूर्ण सूर्य ग्रहण की अधिकतम अवधि 6 मिनट 23 सेकेंड होगी, जो इसे 21वीं का सबसे लंबा पूर्ण सूर्यग्रहण बनाती है। पिछली बार धरती पर मौजूद लोगों ने इतनी लंबी अवधि का पूर्ण सूर्यग्रहण वर्ष 1991 में देखा था। अगली बार ऐसा दुर्लभ मौका 2114 में आएगा।

WhatsApp Group Join Now

यहां पर दिखेगा लंबा सूर्य ग्रहण
सदी के सबसे पूर्ण सूर्यग्रहण का रास्ता स्पेन के दक्षिणी हिस्से से शुरू होगा। यह उत्तरी अफ्रीका से होकर मध्य पूर्व तक जाएगा। ट्यूनीशिया और मिस्र जैसी जगहों पर यह सबसे पूर्णता में दिखाई देगा। खासकर, मिस्र के लक्सर में इसका मुख्य आकर्षण केंद्र होगा, जहां इसकी अवधि 6 मिनट 19 सेकंड होगी। इसके आसपास मौजूद करनाक मंदिर और वैली ऑफ द किंग्स जैसे प्राचीन स्थलों के चलते यह जगह और भी विशेष हो जाती है।