home page

नेजिया खेड़ा गांव के ग्रामीणों का जज्बा, 142 दिनों में बना दी जिला की 149वीं गोशाला, बेसहारा गोवंश को मिलेगा सहारा

 | 
The spirit of the villagers of Nejia Kheda: the district's 149th *gaushala* (cow shelter) built in 142 days; stray cattle to find shelter

mahendra india news, new delhi

नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव नेजिया खेड़ा के ग्रामीणों के जज्बा ने गांव में भव्य गोशाला 142 दिन में बना दी। सिरसा जिला की इस 149वीं गोशाला में अब बेसहारा गोवंश को सहारा मिलेगा। गांव के ग्रामीणों ने श्री सांवरिया गोशाला में गो प्रवेश के आगमन पर शनिवार को विधि-विधान से पूजन और गो-सेवा के कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर हवन यज्ञ व भंडारा आयोजित किया गया। बता दें कि सिरसा जिला में पहले 148 गोशाला है। इनमें से 139 गोशाला पंजीकृत है। इन गोशाला में 52 हजार गोवंश है। 


गोशाला के प्रधान कृष्ण दून ने बताया कि गांव में श्री सांवरिया गौशाला सेवा समिति के द्वारा श्री सांवरिया गौशाला का नींव पत्थर  14 मई को रखा गया था। सांवरिया गोशाला में अब गोवंश प्रवेश हो चुका है। गोशाला में 2 हाल, शैड व पानी की व्यवस्था की गई है। गोशाला में जो कार्य रह गये हैं, उन्हें जल्द से जल्द पूरा करने का कार्य किया जाएगा। इस कार्य के लिए सभी ग्रामीणों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। 

पंचायत ने उपलब्ध करवाई भूमि
गांव में श्री सांवरिया गोशाला का निर्माण कार्य तेजी के साथ चल रहा है। ग्राम पंचायत ने 5 एकड़ भूमि गोशाला के लिए उपलब्ध करवाई है। गांव में बन रही भव्य गौशाला के लिए सभी का सहयोग लिया जा। जिससे गौशाला में गोवंश की अच्छी सेवा की जा सके। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि विक्रम कालेरा, राजेंद्र कडवासरा, सतवीर सिंह, राजबीर सिंह,ख् कृष्ण कुमार न्यौल, राजपाल कालेरा, राममुर्ति व अन्य गांव के ग्रामीण मौजूद रहे। 

WhatsApp Group Join Now