हरियाणा के सिरसा जिला में इस सरकारी स्कूल के स्टाफ ने लिया अहम फैसला, ईंधन की बचत को लेकर आएंगे साईकिल पर
हरियाणा के सिरसा जिला के गांव भरोखां में स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरोखां के स्टाफ सदस्यों ने अनोखा फैसला लिया है। स्कूल के ंप्राचार्य वेद रोज की अध्यक्षता में विद्यालय स्टाफ की मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमे यह निर्णय लिया गया कि ईंधन की समस्या को ध्यान में रखते हुए सभी स्टाफ साथी अपने वाहनों को ईंधन की बचत करने के उदेश्य से स्कूल में पहुँचने के लिए सामूहिक रूप से अपने साधनो का प्रयोग करेंगे।
स्कूल के प्राचार्य रोज ने बताया कि स्कूल स्टाफ ने एकमत होकर यह फैसला लिया कि स्कूल में ड्यूटी पर पहुंचने के लिए साइकिल ,बस , इलेक्ट्रिक व्हीकल का तथा स्टाफ के सामूहिक साधन पर आना जाना करेंगे जिसमे देश को ईंधन की समस्या का सामना न करना पड़े। स्कूल के स्टाफ का यह निर्णय देशवासियो के लिए प्रेरणा का काम करेगा व स्कूल के विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शन का काम करेगा।
इस अवसर पर स्कूल के स्टाफ हसला प्रधान कुलदीप सिहाग, जितेंदर गिरी, डॉ देव कम्बोज डी पी ई , सुष्मा कम्बोज, सुर्मिला कम्बोज, अनीता कम्बोज, मनजिंदर कौर कम्बोज, ज़ीनम चौधरी , अनिशा मेहता, सुमन मेहता, ऋतू माहोर, प्रवीण कुमार, अमित कुमार, डॉ सुशीला, डॉ नीतू, डॉ ज्योति प्रीत,अंकु , सोहन लाल, हनुमान शर्मा, राजविंदर चहल, दलजीत भंगू, किरण, संतोष, दीपक कुमारी,जैमल, साहिब सिंह ,रमन मेहता, उदय पाल आदि उपस्थित रहे 7
