home page

48 घंटे में बेहद गंभीर चक्रवात बन सकता है तूफान, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भारी बारिश की आशंका

 | 
The storm could intensify into an extremely severe cyclone within 48 hours; heavy rainfall is expected in Andhra Pradesh and Odisha

mahendra india news, new delhi
म्मौसम में  आज बुधवार 18 नवंबर को एक बार फिर से बड़ा बदलाव होने वाला है। बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान अकवान अब देश के दक्षिण के तटीय इलाकों के लिए बड़ा खतरा बनता जा रहा है। समुद्र के ऊपर धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा यह तूफान अगले 24 से 48 घंटों में और ताकतवर हो सकता है। मौसम विभाग की माने तो बुधवार यानि 18 नवंबर को इसके गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में आगे बढऩे और 19 नवंबर तक बहुत गंभीर चक्रवात में तब्दील होने की आशंका है। इसके बाद 20 नवंबर की दोपहर के आसपास यह आंध्र प्रदेश और यनम के तट से टकरा सकता है।

तूफान के तट से टकराने के दौरान हवा की रफ्तार 120 से 130 किलोमीटर प्रति घंटे रहने और झोंकों के साथ 140 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है। इसका असर अभी से दक्षिण भारत के कई राज्यों में दिखाई देने लगा है। बुधवार को तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं। कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का खतरा है। पूर्वोत्तर के राज्यों में भी हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। दूसरी ओर, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में सुबह के समय कोहरा परेशानी बढ़ा सकता है


दिल्ली में बुधवार को बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रह सकता है। हालांकि, सुबह के समय कुछ इलाकों में घना कोहरा छाने की आशंका है। इससे सडक़ों पर विजिबिलिटी कम हो सकती है। दिन चढऩे के साथ आसमान साफ रहने और मौसम सामान्य रहने का अनुमान है।