home page

सिरसा में बिजली के अघोषित कटों को लेकर एसई कार्यालय का किया जाएगा घेराव व रोष प्रदर्शन

 | 
The Superintending Engineer's (SE) office in Sirsa will be besieged and a protest demonstration held over unscheduled power cuts

mahendra india news, new delhi

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं वीरभान मेहता, राजकुमार शर्मा, नवीन केडिया, आनंद बियानी, अमीरचंद चावला, राजेश चाड़ीवाल एवं महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष कृष्णा फौगाट ने संयुक्त प्रेस बयान जारी करते हुए कहा कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रही बिजली की समस्या और अघोषित कटों के कारण आम जनता का जीवन बेहद प्रभावित हो रहा है।

जनता की आवाज को बुलंद करने तथा बिजली संकट के विरोध में पार्टी द्वारा 23 जुलाई, वीरवार को सुबह 10 बजे बिजली निगम के एसई कार्यालय का घेराव एवं विशाल रोष प्रदर्शन किया जाएगा। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं आम नागरिक भाग लेंगे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भीषण गर्मी के इस दौर में बिजली की कमी से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है,

वहीं बिजली निगम के अधिकारी समस्या के समाधान के प्रति गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में घंटों तक अघोषित बिजली कट लगाए जा रहे हैं, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई, व्यापारिक गतिविधियां, किसानों का कार्य और आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। लोगों को रातभर जागकर समय बिताना पड़ रहा है, लेकिन बिजली विभाग जनता को संतोषजनक जवाब देने में विफल साबित हो रहा है। कांग्रेस नेताओं ने जनता से अपील करते हुए कहा कि वे इस जनहित आंदोलन में बढ़-चढक़र भाग लें और बिजली की समस्या के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बिजली व्यवस्था में शीघ्र सुधार नहीं किया गया और अघोषित कटों पर रोक नहीं लगी, तो कांग्रेस पार्टी जनता के साथ मिलकर अपना आंदोलन और अधिक तेज करेगी।

WhatsApp Group Join Now