home page

जीवन संभव फाउंडेशन की टीम द्वारा जरूरतमंद लोगों में फाउंडेशन ने बाँटे कंबल

 | 
The team of Jeevan Sambhav Foundation distributed blankets among the needy people

mahendra india news, new delhi
सिरसा। ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से जीवन संभव फाउंडेशन की टीम द्वारा मानवता की मिसाल पेश की गई। फाउंडेशन के सक्रिय सदस्यों आकाश चाचाण, शुभम खेतड़ीवाला, निश्चय मोंगा, मनप्रीत मनी, राहुल सिंगला, गौरव शर्मा एवं शंकर गर्ग के सहयोग से रानिया रोड, डबवाली रोड व हिसार रोड पर फुटपाथों पर सो रहे बेसहारा व जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए।

इस सेवा कार्य के दौरान टीम ने स्वयं सड़क पर पहुंचकर जरूरतमंदों से संवाद किया और उन्हें ठंड से बचाव हेतु कंबल भेंट किए। कंबल पाकर गरीब व असहाय लोगों के चेहरों पर मुस्कान देखने को मिली। इस अवसर पर आकाश चाचाण व शुभम खेतड़ीवाला ने कहा कि समाज के हर सक्षम व्यक्ति को आगे आकर जरूरतमंदों की सहायता करनी चाहिए।

एक छोटा सा प्रयास भी किसी के लिए बड़ी राहत बन सकता है। जीवन संभव फाउंडेशन का यह सेवा अभियान समाज में आपसी सहयोग, संवेदनशीलता और मानवता को मजबूत करने का संदेश देता है। फाउंडेशन भविष्य में भी इस तरह के जनसेवा कार्य लगातार जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

WhatsApp Group Join Now