home page

उपराष्ट्रपति ने रेल मंत्रालय को 'पीएम सूर्य घर एक्सीलेंस अवार्ड' से सम्मानित किया, रेल मंत्रालय ने 351 मेगावाट की रूफटॉप सोलर क्षमता स्थापित की

 | 
The Vice President presented the 'PM Surya Ghar Excellence Award' to the Ministry of Railways; the Ministry has installed 351 MW of rooftop solar capacity

mahendra india news, new delhi
उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 'रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026' में रेल मंत्रालय को प्रतिष्ठित 'पीएम सूर्य घर एक्सीलेंस अवार्ड' से सम्मानित किया।

'पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना' के तहत, "केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों द्वारा सबसे अधिक भवनों को सौर ऊर्जा से सुसज्जित करने" की श्रेणी में रेल मंत्रालय ने शीर्ष स्थान हासिल किया है। यह सार्वजनिक संस्थानों में अक्षय ऊर्जा को अपनाने के लिए एक प्रेरणादायक राष्ट्रीय मानक स्थापित करता है।

रेल मंत्रालय ने देश भर में रूफटॉप सोलर लगाने के लिए 15,868 उपयुक्त रेल भवनों की पहचान की है। अब तक, कुल चिन्हित भवनों में से 79 प्रतिशत यानी 12,495 भवनों पर रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाए जा चुके हैं। मंत्रालय ने 424 मेगावाट के अपने लक्ष्य की तुलना में 351 मेगावाट की रूफटॉप सोलर क्षमता स्थापित कर ली है।

राष्ट्रीय स्तर पर, 77 केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों के अंतर्गत पहचाने गए 39,135 भवनों में से 25,984 भवनों को अब तक सौर ऊर्जा से सुसज्जित किया जा चुका है, जो कुल चिन्हित भवनों का 66 प्रतिशत है। इस राष्ट्रीय उपलब्धि में रेल मंत्रालय का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

WhatsApp Group Join Now

रेल मंत्रालय मार्च 2027 तक बाकी बचे सभी उपयुक्त भवनों पर सोलर सिस्टम लगाने के लिए प्रतिबद्ध है, जो भारत के लिए एक स्वच्छ, ऊर्जा-सक्षम और टिकाऊ भविष्य बनाने के प्रति मंत्रालय के संकल्प को और मजबूत करता है।