home page

सिरसा कांग्रेस जिला प्रधान के पति नंदलाल बैनीवाल ठेकेदार पर पीडि़त ने लगाए संगीन आरोप

 | 
The victim leveled serious allegations against contractor Nandlal Bainiwal, husband of Sirsa Congress district president

mahendra india news, new delhi

गांव दड़बा कलां निवासी आकाश बैनीवाल पुत्र उमेद बैनीवाल ने कांग्रेस पार्टी की जिला प्रधान संतोष बैनीवाल के पति नंदलाल बैनीवाल उर्फ कालु ठेकेदार पर मीडिया से रूबरू होकर संगीन आरोप लगाए हंै। मीडिया से मुखातिब होते हुए आकाश बैनीवाल ने बताया कि 22 अगस्त 2025 को उनके घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे पर फायरिंग की गई। यही नहीं उसके पिता के व्हाट्सएप पर अज्ञात नंबर से कॉल करवाकर धमकी दी गई कि अभी तो कैमरे पर गोली लगी है, अगली गोली तेरे बेटे के सिर में ना लग जाए। घटना की गंभीरता को देखते हुए उसने चोपटा थाने के साथ-साथ एसपी सिरसा को भी इस संबंधी शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन पुलिस की ओर से इस मामले में कोई संज्ञान नहीं लिया गया। 


आकाश बैनीवाल ने आरोप लगाया कि संतोष बैनीवाल पर भी आम्र्ज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। उसने बताया कि रंजिश की वजह ये है कि कालू उर्फ ठेकेदार को इस बार शराब के ठेके नहीं मिले, जोकि उसके पिता ने ले लिए। जिसके कारण वह अवैध रूप से शराब की बिक्री करता है। यही नहीं रोकने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। अवैध शराब, फायरिंग व धमकी देने संबंधी विडियो फुटेज भी उनके पास है। इसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट का सहारा लिया। 


हाईकोर्ट के आदेशों के बाद 18 दिसंबर 2025 को कोर्ट ने एसपी सिरसा को इस मामले में केस दर्ज कर जांच रिपोर्ट मांगी। एसपी सिरसा से भी वे कई बार मिल चुके हंै और बार-बार दी जा रही धमकियों से भी अवगत करवाया, लेकिन एसपी सिरसा द्वारा इस मामले में गंभीरता से संज्ञान नहीं लिया जा रहा। 

WhatsApp Group Join Now

आकाश बैनीवाल ने कहा कि अगर इस दौरान उसे व उसके परिवार के साथ किसी प्रकार की अप्रिय घटना होती है तो उसका जिम्मेवार कालू ठेकेदार व उसका परिवार तथा पुलिस प्रशासन होगा। यही नहीं वे मामले में कार्रवाई नहीं होती है तो कांग्रेस पार्टी के बड़े नेताओं व मुख्यमंत्री से भी न्याय की गुहार लगाएंगे। अगर इसके बाद भी न्याय नहीं मिला तो फिर से कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।