home page

हरियाणा प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से आज से बदलेगा मौसम; होगी झमाझम बरसात

 | 
The weather in Haryana is set to change from today due to an active Western Disturbance; heavy rainfall is expected

mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश में पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी पड़ रही है। इससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस उमस भरी गर्मी से जल्द ही राहत मिलने वाली है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 20 जुलाई से मौसम फिर करवट लेगा और जुलाई के अंतिम दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मानसून सक्रिय होने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि बंगाल की खाड़ी में 20 जुलाई और 25 जुलाई 2026 के आसपास बनने वाले निम्न दबाव के क्षेत्र मानसून को मजबूती देंगे। इसके साथ पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली प्रदेश में हल्की से मध्यम तथा कई स्थानों पर तेज बरसात होने के आसार हैं।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. चंद्रमोहन के मुताबिक 20 जुलाई से 30 जुलाई के बीच उत्तरी और पूर्वी हरियाणा के पंचकूला, करनाल, पानीपत, सोनीपत,अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र,  कैथल और जींद में तेज हवाओं के साथ भारी वर्षा हो सकती है। वहीं मध्य और दक्षिणी हरियाणा में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बरसात की संभावना है।

WhatsApp Group Join Now

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हिसार, सिरसा, फतेहाबाद और भिवानी सहित पश्चिमी हरियाणा में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम वर्षा तथा कुछ स्थानों पर तेज बरसात होने के संकेत हैं। इससे उमस भरी गर्मी से राहत मिलने और खरीफ फसलों को भी फायदा मिलने की उम्मीद है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी कि इस दौरान पर्वतीय क्षेत्रों में बादल फटने, भूस्खलन और नदियों के जलस्तर बढऩे की आशंका रहेगी। ऐसे में पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा करने वाले लोगों और उत्तरी हरियाणा के निवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।