मौसम आज कई प्रदेशों होगा खराब, झमाझम बरसात, चलेगी तेज हवाएं, अलर्ट
मौसम में पिछले कई दिनों से बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम में आज मंगलवार यानि 3 मार्च 2026 को बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार भारत के 4 राज्यों में बरसात मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। इस दौरान तेज धूल भरी हवा भी चलेंगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 4 मार्च 2026 की रात से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 4 मार्च से 7 मार्च के दौरान जम्मू-कश्मीर में छिटपुट हल्की बारिश बर्फबारी की संभावना है।
3 मार्च के दौरान हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में तेज बरसात के साथ तेज हवाएं (20-30 किमी प्रति घंटा की गति तक) चलने की प्रबल संभावना है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार
4 और 5 मार्च को कोंकण और गोवा के कुछ इलाकों में तथा 4 से 7 मार्च के दौरान गुजरात राज्य में गर्म और आर्द्र मौसम रहने की प्रबल संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक देश के कई हिस्सों में मार्च में सामान्य से अधिक वर्षा होने की उम्मीद है।
आईएमडी के मुताबिक मार्च में उत्तरपूर्वी भारत और उत्तर-पश्चिमी और पूर्वी-मध्य भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य से कम वर्षा हो सकती है।
दिल्ली एनसीआर में मौसम
दिल्ली एनसीआर में मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार दिन के दौरान तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। वहीं, दिल्ली में कल अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा। अगले 3 दिनों तक बरसात की किसी तरह का अलर्ट नहीं है। ग्
